Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने तीन जिलों के अधिकारी-कर्मचारियों को दी मतगणना संबंधी प्रशिक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने तीन जिलों के अधिकारी-कर्मचारियों को दी मतगणना संबंधी प्रशिक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। विधान सभा आम निर्वाचन-2023 के मतदान प्रक्रिया के पश्चात आगामी 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना के लिए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह, श्री यू.एस.अग्रवाल एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री विनय ताम्रकार ने आज रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। ताकि मतगणना कार्य सुचारू एवं निर्बाध रूप संपन्न हो सकें। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय उपस्थित रहें। प्रशिक्षण में रायगढ़ सहित जशपुर एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रणव सिंह, श्री यू.एस.अग्रवाल तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विनय ताम्रकार ने सभी अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप किया जाना हैं। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं के लिए परिचय पत्र जारी किया जाना हैं। उन्होंने मतगणना कक्ष में प्रवेश संबंधी सावधानियों की जानकारी दी एवं कहा कि कक्ष में अनिवार्य रूप से मोबाइल वर्जित किया गया हैं, इसका विशेष ध्यान रखे। इसके साथ ही उन्होंने मतगणना केंद्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में आसानी हेतु टेबल वृद्धि के संबंध में जानकारी दी एवं आवश्यकतानुसार टेबल वृद्धि के लिए अनुमति की बात कही। उन्होंने मीडिया प्रवेश के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने डाक मतपत्र के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डाकमत पत्र के पात्र एवं अपात्र निर्णय पश्चात उनकी गणना की जाएगी। सर्विस वोटर्स से वापस प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना भी उसी दिन सबेरे की जाएगी, इसके लिए भी समुचित तैयारी करें। ईवीएम मशीन से मतगणना, मतगणना केन्द्र की आधार भूत संरचना, गणना केन्द्र में बैठक व्यवस्था, वीवीपैट पर्चियों से मतगणना, राउंड डिक्लेरेशन, परिणाम घोषणा से पूर्व की प्रक्रिया, मतगणना कक्ष में वीडियोग्राफी के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मतगणना कक्ष में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईवीएम मशीनों के माध्यम से अधिकारियों को भौतिक रूप से मतगणना संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रश्नोत्तर के माध्यम से अधिकारियों से मतगणना संबंधी प्रश्न पूछे।
प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने एवं मतगणना में लगने वाले समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात सभी आपसी समन्वय करते हुए प्रक्रिया की शंकाओं को दूर करें। इसके साथ ही प्रत्याशी एवं प्रतिनिधियों को मतगणना से संबंधित जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी। जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल ने मतगणना से पूर्व ईवीएम के संचालन के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में तीनों जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मतगणना सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी, ईवीएम नोडल अधिकारी, सुरक्षा नोडल अधिकारी, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कार्यशाला : ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर टिपलाइन और सड़क दुर्घटना पर आधारित कार्यशाला में शामिल हुए थाना प्रभारी और सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स
Next Article कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 22, 2026
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया August 22, 2026
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026

Popular Post

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?