Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायपुर के मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260610 WA0009
महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260610 WA0003
सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो साल पुराने डबल मर्डर की गुत्थी भी सुलझी
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायपुर के मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस

रायपुर के मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240410 WA0048

महिला-पुरूष छत्तीसगढ़ी परिधान में, हेलमेट में लगे थे मतदाता जागरूकता के स्टीकर

रायपुर 10 अप्रैल 2024/लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज रायपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज दोपहर को बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसे छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने हरी झण्डी दिखाई। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप शामिल हुए। साथ ही स्वीप एक्सप्रेस भी निकाली गई जिसका फीता काटकर श्रीमती कंगाले ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जो बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी रैली का और इस समय आयोजन करने का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना हैं । 07 मई को रायपुर लोकसभा मतदान का दिन है। इस दिन सभी मतदाता अपने घरों से निकले और धूप, गर्मी की परवाह ना करते हुए बूथों में जाकर मतदान करें। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने किया। श्रीमती कंगाले स्वंय हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा बैठे थे। नालंदा परिसर में समाप्त होने के पश्चात् छोटा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें एआईजी श्री संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुम्बा प्रस्तुत किया गया। साथ ही श्री तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले ने मतदान करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

गौरतलब है कि स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। यहीं नहीं कलेक्टर सहित अन्य बाइक सवारों के हेलमेट पर वोट फॉर बेटर इंडिया, चुनाव का पर्व, देश का पर्व का स्टीकर चिपका हुआ था।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240410 WA0045 लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण कड़ी, इसलिए पारदर्शीता जरुरी- सामान्य प्रेक्षक शशि रंजन
Next Article IMG 20240410 WA0051 अधिक मात्रा में नगदी, अवैध शराब, शस्त्रों और संदेहास्पद वस्तुओं की आवाजाही पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया June 10, 2026
IMG 20260610 WA0009
महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 10, 2026
IMG 20260610 WA0003
सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो साल पुराने डबल मर्डर की गुत्थी भी सुलझी
CHHATTISGARH sakti June 10, 2026
IMG 20260609 WA0004
वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की स्पर्धाएं
CHHATTISGARH sakti June 9, 2026
Screenshot 2026 06 08 21 23 47 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया राठौर भवन में सम्पन्न हुआ प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया June 8, 2026

Popular Post

IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?