रायगढ़।खरसिया विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा तरुण सिंह ठाकुर को चुनाव लड़ने हेतु दिनांक 15.10.2023. को एक पत्र जारी करते हुऐ नामांकन फार्म समेत अपने अन्य सभी जरुरी दस्तावेजो को तैयार रखने निर्देश पार्टी ने जारी किया है। तरुण सिंह ठाकुर द्वारा रायगढ़ कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा की दूसरे चरण के नामांकन शुरू होने के दो दिन पहले दिनांक

19.10.2023 को रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने राजनीतिक दबाव के चलते 5 साल पुराने मामले पर जो की न्यायालय से ही खत्म हो चुका है। उस पर कलेक्टर रायगढ़ ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए मेरे खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही कर दी।ताकि खरसिया विधानसभा से चुनाव ना लड़ सकूँ।इसलिए खरसिया एवं रायगढ़ जिले से कलेक्टर ने दूर कर दिया गया।रायगढ़ कलेक्टर के इस गलत कार्यवाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर के जोगी कांग्रेस के नेता तरुण सिंह ठाकुर ने भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर छत्तीसगढ़ से की है विधायक पद हेतु नामांकन फॉर्म जमा करने चुनाव प्रचार करने मतदान करने चुनाव परिणाम आने तक रायगढ़ जिले मे प्रवेश करने की अनुमति प्रदान एवं रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाए जाने की मांग को लेकर के लेकर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर से तरुण सिंह ठाकुर ने मुलाकात की है
जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग रायपुर ने चुनाव संबंधित मांमले की गंभीरता को देखते हुऐ तत्काल रायगढ़ कलेक्टर को नोटिस जारी किया है
रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर ने खरसिया के तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा लोकसभा रायगढ़ के ऊपर जिला बदर की गई कार्यवाही को लेकर के तरुण सिंह ठाकुर के मामले मे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर सुनिश्चित करें एवं तत्काल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को जवाब प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है।
