Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20250610 WA0007 copy 1013x1351
आम की खेती से किसान श्री रूपचंद का परिवार हुआ खुशहाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250610 WA0006
कलेक्टर के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियोे के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250610 WA0005
युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल से श्रीमती रजनी चौधरी हुई उत्साहित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250610 WA0004
अक्टूबर से नया सड़क बनाने की आश्वासन से हुआ आन्दोलन समाप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20250610 WA0003
अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ में लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh May 14, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम
Share
5 Min Read
IMG 20250514 WA0018

उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने वाले दो अंतर्राज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश, 61 किलो गांजा, 3 कार, 7 मोबाइल, नकद 1.80 लाख समेत 46 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

रायगढ़ 14 मई, 2025। रायगढ़ ज़िले की लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा लाकर क्षेत्र में बेचने वाले दो बड़े गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों गैंग से जुड़े एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 61 किलो गांजा, तीन कार, 7 मोबाइल फोन (जिसमें एक आईफोन), एक हाथ घड़ी और 1.80 लाख रुपये नकद सहित कुल 46 लाख 36 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को सीमावर्ती ओडिशा के बौध जिले से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने लैलूंगा पुलिस और साइबर सेल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने संदिग्धों की निगरानी शुरू की। 13 मई को दोपहर में ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर आने की सूचना पर पुलिस ने पाकरगांव के जंगल मार्ग में रेड की। इस दौरान दो कारों में सवार चार तस्करों में से एक आरोपी पुरेन्द्र यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया, तीन तस्कर फरार हैं ।

*पुरेन्द्र यादव गिरोह*-
गिरफ्तार पुरेन्द्र यादव ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गिरोह के तीन साथियों—रितेश यादव, युगल यादव और यदुमणि यादव के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लेकर बेचने के लिए लाया था। आरोपियों ने ग्लेंजा कार CG-14–MO-8202 तथा स्वीफ्ट कार नंबर CG-10-AT-6949 (जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी) तस्करी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी पुरेंद्र यादव और अन्य तीन पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 20B,29 NDPS Act
के तहत कार्यवाही की गई है । आरोपी से मिली जानकारी पर एक अन्य गिरोह से जुड़े आरोपी दिनेश यादव को भी लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामलों में लिप्त रहा है।

*दिनेश यादव गिरोह*-
दिनेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसने 1 मार्च को अपने साथियों केशव यादव और नत्थू यादव के साथ मिलकर उड़ीसा से 60 किलो गांजा लाया था। इसमें से उसने खुद 17 किलो गांजा रखा और बाकी गांजा गिरधारी यादव और नत्थू यादव को बेचने के लिए दिया था। लैलूंगा पुलिस ने 8 मार्च को केशव और नत्थू को 22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना ले लूंगा कि अपराध क्रमांक 58 /2025 धारा 20B, 29 एनडीपीएस एक्ट में पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि गिरधारी और दिनेश यादव तब से फरार थे।
गिरफ्तार दिनेश यादव से पुलिस ने 1.80 लाख रुपये नकद, OD-15-R-4047 नंबर की वेन्यू कार, छह मोबाइल (एक आईफोन सहित), एक हाथ घड़ी जब्त की है। तस्करी में प्रयुक्त कारों पर आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। फरार तस्करों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल निर्देशन के साथ उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, उपनिरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार, आरक्षक संतराम केवर्ट, जागेश्वर मरावी, चमार साय, सुरेश मिंज, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, प्रताप बेहरा, रविंद्र गुप्ता की अहम भूमिका रही।

*आरोपी* –
(1) पुरेन्द्र यादव पिता पिताम्बर यादव उम्र 18 वर्ष सा0हरदीझरिया थाना बागबहार जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) Cr.No. 128/2025 Us 20B,29 NDPS Act
(2) दिनेश यादव पिता त्रिलोचन यादव उम्र 20 साल निवासी सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) Cr.No. 58/2025 Us 20B,29 NDPS Act

- Advertisement -

*जब्त संपत्ति का ब्यौरा*:
• गांजा – 61 किलो (कीमत ₹6,10,000 अनुमानित)
• नकद – ₹1,80,000
• वाहन – तीन कारें स्वीफ्ट, ग्लेंजा और वेन्यु कार (CG-14–R-8202, CG-10-AT-6949, OD-15-R-4047)
• 7 मोबाइल फोन – 6 (जिसमें एक आईफोन)
• एक हाथ घड़ी
*कुल अनुमानित मूल्य – ₹46,36,000*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: छत्तीसगढ़ क्राइम रायगढ़ गांजा तस्करी साइबर सेल
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250514 WA0017 पान की खेती से बदल रही किसानों की तक़दीर: कलेक्टर ने खेत में पहुंचकर की सराहना
Next Article IMG 20250514 WA0019 लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झरन के डेम मे नहाने गये युवक की लाश मिली

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20250610 WA0007 copy 1013x1351
आम की खेती से किसान श्री रूपचंद का परिवार हुआ खुशहाल
CHHATTISGARH RAIGARH June 10, 2025
IMG 20250610 WA0006
कलेक्टर के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त व्यक्तियोे के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH June 10, 2025
IMG 20250610 WA0005
युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल से श्रीमती रजनी चौधरी हुई उत्साहित
CHHATTISGARH RAIGARH June 10, 2025
IMG 20250610 WA0004
अक्टूबर से नया सड़क बनाने की आश्वासन से हुआ आन्दोलन समाप्त
CHHATTISGARH RAIGARH June 10, 2025
IMG 20250610 WA0003
अंबेडकर प्रतिमा का अपमान असहनीय, पुलिस कार्रवाई करे वरना कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर – उमेश पटेल
CHHATTISGARH RAIGARH June 10, 2025

Popular Post

IMG 20250610 WA0007 copy 1013x1351
आम की खेती से किसान श्री रूपचंद का परिवार हुआ खुशहाल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?