Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में गौ तस्करी का महागठजोड़ : प्रशासन, पुलिस और सफेदपोशों की सरपरस्ती में बेखौफ तस्कर, सरकार के आदेश हवा में!…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से निपटाए RBC प्रकरण
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260811 WA0009
जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260811 WA0007
पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260811 WA0006
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: CHP चौक लिबरा हिंसा का फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में गौ तस्करी का महागठजोड़ : प्रशासन, पुलिस और सफेदपोशों की सरपरस्ती में बेखौफ तस्कर, सरकार के आदेश हवा में!…

रायगढ़ में गौ तस्करी का महागठजोड़ : प्रशासन, पुलिस और सफेदपोशों की सरपरस्ती में बेखौफ तस्कर, सरकार के आदेश हवा में!…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250402 WA0014

रायगढ़। राज्य सरकार द्वारा गौ तस्करी पर सख्त कार्रवाई के आदेश के बावजूद अवैध गौवंश परिवहन धड़ल्ले से जारी है। पुलिस प्रशासन और कुछ सफेदपोशों की मिलीभगत से गौ तस्करी का यह काला कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड क्षेत्र में हजारों गौवंश को ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों में बेधड़क तस्करी किया जा रहा है।

*सरकार के सख्त आदेश, फिर भी बेखौफ तस्कर :* डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा जारी नए आदेश के तहत गौवंश के अवैध परिवहन पर सात साल तक की सजा और 50,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। अपराध को गैर-जमानती और संज्ञेय घोषित किया गया है। सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना गौवंश का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही,

* वाहन में फ्लेक्स लगाना अनिवार्य किया गया है।
* तस्करी में पकड़े गए वाहन को राजसात किया जाएगा।
* वाहन मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।
* अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया जाएगा।
* स्थानीय पुलिस प्रशासन की संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
* नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर हर जिले में गौ तस्करी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

*वनांचल क्षेत्र बना तस्करों का सेफ कॉरिडोर, पुलिस की भूमिका संदिग्ध :* लैलूंगा क्षेत्र के हांड़ीपानी, तोलमा, आमापाली, झगरपुर, गमेकेला, बरदरहा, ढोरोबीजा, टांगरजोर, टोंघोपारा सहित सीमावर्ती इलाके अंतरराज्यीय गौ तस्करी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके हैं। हर सोमवार और गुरुवार को लगने वाले बाजारों से तस्कर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बड़े स्तर पर गौवंश को क्रूरता से पीटते-मारते हुए ओडिशा तक ले जाते हैं।

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों के अनुसार, तस्करी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिन थाना प्रभारियों को सूचना पहले ही दे दी जाती है, वे कोई कार्रवाई नहीं करते। ग्रामीणों के अनुसार, थाने में पदस्थ कुछ पुराने पुलिसकर्मी तस्करों को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

*हर हफ्ते 2000 से अधिक गौवंश की हो रही तस्करी :*

* हर सप्ताह 1500 से 2000 गौवंश को अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी किया जा रहा है।
* तस्करी के लिए दिहाड़ी मजदूरों को 700-1000 रुपये देकर रात में गौवंश को पैदल हांककर ले जाया जाता है।
* ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे रहता है।

*प्रशासन की निष्क्रियता पर उठ रहे गंभीर सवाल :* जब हमारी टीम ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो स्थानीय ग्रामीणों और गौ सेवकों ने दावा किया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तस्करों के साथ मिला हुआ है। सूचना देने के बावजूद पुलिस या तो कार्रवाई नहीं करती या तस्करों को बचाने का प्रयास करती है। अब सवाल उठता है कि जब सरकार ने कड़े कानून लागू कर दिए हैं, तो प्रशासन उन पर अमल क्यों नहीं कर रहा?

क्या सरकार के आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहेंगे या फिर इन संगठित तस्करों और उनके रक्षकों पर कोई ठोस कार्रवाई होगी? अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध तस्करी के इस गोरखधंधे पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250402 WA0013 रायगढ़ में फोरलेन विस्फोट! 5130 करोड़ का सड़क महायुद्ध शुरू!…
Next Article IMG 20250402 WA0015 कलेक्टर धर्मेश साहू ने राजस्व अधिकारियों का बैठक लिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से निपटाए RBC प्रकरण
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 11, 2026
IMG 20260811 WA0009
जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026
IMG 20260811 WA0007
पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 11, 2026
IMG 20260811 WA0006
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: CHP चौक लिबरा हिंसा का फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026

Popular Post

IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?