Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राम भक्तों को अयोध्या में रामलला का कराया जाएगा दर्शन: मुख्यमंत्री साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राम भक्तों को अयोध्या में रामलला का कराया जाएगा दर्शन: मुख्यमंत्री साय

राम भक्तों को अयोध्या में रामलला का कराया जाएगा दर्शन: मुख्यमंत्री साय

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh March 4, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240304 WA0048

मुंगेली 04 मार्च 2024// प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा प्रवक्ता श्री प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होेकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कथा प्रवक्ता श्री मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुण्डीय यज्ञ श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशिल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, तो सबसे अधिक उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे से रामभक्त अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। 05 मार्च को रायपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार बनाई है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता के तरफ से कथा प्रवक्ता श्री मिश्रा को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुंगेली की इस धरती में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। भोले बाबा की महिमा से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं, इससे ऐसा लग रहा है कि महाशिवरात्रि का शुरुआत हो गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ दुनिया में आध्यात्मिक परचम लहराने का काम हुआ है। इस दिन पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और आध्यात्ममय करने का काम किया गया है।
स्थानीय विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भक्ति की भावना से जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैै। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा जी, राजीव लोचन दास जी महाराज, साध्वी पुष्पांजली जी, शैलेषानंद जी महाराज सहित देश के विख्यात संत शामिल हुए। इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, गणमान्य नागरिक श्री शैलेश पाठक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240304 WA0047 चिराग परियोजना के तहत कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण
Next Article images 2024 02 01T221815.594 सारंगढ़ सर्किल में 4 आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 12 मार्च तक आमंत्रित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?