Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260325 WA0014
खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20230907 WA0035

रायपुर. 7 सितम्बर 2023. छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल सरगुजा का रामगढ़ आज से भगवान श्रीराम को समर्पित हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रामगढ़ में भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इसके साथ ही श्री राम वाटिका, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत छह करोड़ 76 लाख रुपए की लागत के टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज व डॉरमेट्री सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने इस मौके पर वहां श्री राम वाटिका में ‘सप्तसुर’ का पौधा रोपित किया।

img 20230907 wa00337316337244187661483

उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, खासकर सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ की परिकल्पना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि बेहतर राज्य और जन हित के लिए हमारी जो परिकल्पना थी, उसमें रोजगार और विकास के अवसर के साथ ही पर्यटन में रोजगार के अवसर निकालने पर भी विचार किया गया जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। आज भगवान राम की प्रतिमा को देख कर हम उनका स्मरण कर रहे हैं। प्रयास है कि जल्द ही यहां दरबार का स्वरूप भी दें।

img 20230907 wa00342895761151217331803

- Advertisement -
Ad image

श्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में रामायण से जुड़ी कथाएं प्रचलित हैं। बाहर के पर्यटकों को भी यहां लाया जा सके, इसके लिए निरंतर सुगम आवागमन तैयार किया जा रहा है। शुभ अवसर पर काम करें तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। राम जी यहां स्थापित हो गए हैं, अब उनकी कृपा से सरगुजा को एक नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में सीताबेंगरा, सीता चूल्हा सहित अनेक ऐतिहासिक व आस्था केंद्र हैं। इनके विकास के लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। अब रामगढ़ पहाड़ी में जाना आसान हो गया है। सरकार ने बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सुविधाएं भी बढ़ाई हैं।

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीराम के 14 बरस के वनवास काल के दौरान रामगढ़ में उनके चरण कमल पड़े, जो पूरे सरगुजा के लिए सौभाग्य की बात है। रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वनवास के दौरान प्रभु श्री राम का आदिवासी जनों से करीबी संबंध रहा। भारत सहित पूरे विश्व में माता कौशल्या मन्दिर कहीं बना है तो वह छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है।

लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पावन स्थली रामगढ़ में आज विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया है। राम वनगमन पथ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जो सरगुजा में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा में आवागमन की सुविधाओं को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है जिससे पर्यटक आसानी से यहां पहुंच सके और सरगुजा की सुंदरता को करीब से देख सकें। छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सरगुजा बहुत सुंदर जगह है। पर्यटन की दिशा में हम लोग लगातार काम कर रहे हैं ताकि यहां के सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थल को जानने, देखने के लिए देश-विदेश के लोग आएं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने आदिवासियों की बेहतरी के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इसी कड़ी में भगवान श्रीराम के पदचिन्हों को सँवारने का काम किया जा रहा है। इसे सीतामढ़ी से सुकमा तक राम वनगमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति एवं संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अभिषेक सिंह, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रीता विश्वकर्मा, राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा सहित अनेक स्थानीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230907 WA0031 शराबखोर पटवारी संजय भगत को लैलूंगा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) सुश्री अक्षा गुप्ता ने की निलंबित ! की प्रकिया
Next Article IMG 20230907 WA0036 हरे-भरे वृक्षों के रूप में आकार ले रहे ‘‘कृष्ण कुंज‘‘

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti March 26, 2026
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 26, 2026
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर March 26, 2026
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 26, 2026
IMG 20260325 WA0014
खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया March 25, 2026

Popular Post

IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?