रायपुर 26 मार्च 2025 – राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने एक दिवसीय प्रवास पर बैकुंठपुर पहुंच ने पर रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित अन्य अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
लाल चंदन का पौधारोपण और ब्रोशर का विमोचन
राज्यपाल श्री डेका ने कलेक्ट्रेट परिसर में लाल चंदन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्व सहायता समूह की पहल को सराहा
राज्यपाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किए जा रहे ‘कोरिया मोदक लड्डू’ के स्टॉल का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। साथ ही, उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार किए गए ‘सोनहत शहद’ का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों से जुड़ी एजेंडेवार जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

