Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राजस्व से जुड़े कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 18, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 18 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व के सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालय में लंबित सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने नक्शा-बटांकन की समीक्षा करते हुए नक्शा-बटांकन के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदार को पटवारियों के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में बेहतर प्रगति आ सके। इस दौरान उन्होंने पटवारीवार किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य की शून्यता पर असंतुष्टि व्यक्त करते हुए संबंधित पटवारी को पत्र लिखने एवं सेवा पुस्तिका में अंकित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने डिजिटल सिग्नेचर, डायवर्सन, ई-कोर्ट, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरूस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति, आरबीसी 6-4, भू-अर्जन जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल सिग्नेचर में जिले की स्थिति बेहतर है। इस दौरान उन्होंने आधार प्रविष्टि की जानकारी ली। उन्होंने ई-कोर्ट निराकृत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को अतिशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकृत करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके वारिसानों को अविलंब आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर श्री गोयल ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा कि भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अधिकारी अभिलेख शुद्धता का कार्य प्राथमिकता से करें, साथ ही लंबित मुआवजा पर संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को भू-राजस्व कर वसूली के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुविभागवार अवैध कालोनियों का चिन्हांकन कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम से पटवारी उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही ज्ञात व अज्ञात वाहनों से दुर्घटना व मुआवजा की भी जानकारी ली। इस दौरान नजूल पट्टों के नवीनीकरण, भू-भाटक वसूली, स्वामित्व योजना, सामुदायिक वन संसाधन जैसे अन्य बिन्दुओं पर भी समीक्षा की।
*जाति प्रमाण पत्र बनाने में लाए तेजी*
कलेक्टर श्री गोयल ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकासखंडों में जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य धीमा है। उन्होंने सभी जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या की जानकारी लेते हुए, पात्र बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ में 11 वर्षों से रिक्त 3500 से अधिक प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग
Next Article जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज, तय प्रक्रिया का लाभ लेकर बनवा सकते हैं सर्टिफिकेट

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?