Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 16, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20231216 WA0020

मनेन्द्रगढ़/16 दिसम्बर 2023/ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने के लिए हितग्राहियों से वर्चुअल माध्यम संवाद किया। वहीं राज्य नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे जुड़े और राज्य के समस्त जिलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा, इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ वाहन का स्वागत करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले होने वाले कई कार्यकलापों जैसे- चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, जागरूकता पैदा करने के लिए निकाली जा रही प्रभात फेरी, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विकसित भारत पर बच्चों की चर्चा, बनाई जा रही रंगोली और प्रत्येक घर के द्वार पर जलाए जा रहे दीपों का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पंचायतों ने विशेष समितियों का गठन किया है और वीबीएसवाई के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों की भागीदारी की भी सराहना की और संतोष व्यक्त किया कि वीबीएसवाई देश के हर कोने तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा, “इससे उन क्षेत्रों के लोगों को भी सहायता मिलेगी जहां यह गारंटीशुदा वाहन अभी तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा, “मोदी के वीआईपी वे लोग हैं जो निर्धन हैं, वंचित हैं और जिनके लिए सरकारी कार्यालयों के द्वार भी बंद थे।” उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश का प्रत्येक निर्धन व्यक्ति उनके लिए वीआईपी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ”देश की प्रत्येक मां, बहन और बेटी मेरे लिए वीआईपी हैं। देश का हर किसान मेरे लिए वीआईपी है। देश का हर युवा मेरे लिए वीआईपी है।”उन्होंने उनसे चार चीजों अर्थात् पानी, पोषण, व्यायाम या फिटनेस और अंत में पर्याप्त नींद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “स्वस्थ शरीर के लिए ये चारों बहुत आवश्यक हैं। अगर हम इन चार पर ध्यान दें, तो हमारे युवा स्वस्थ होंगे और जब हमारे युवा स्वस्थ होंगे, तो देश स्वस्थ होगा।”प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र बननी चाहिए। उन्होंने समापन करते हुए कहा कि “चाहे सरकारी कर्मचारी हों, जन प्रतिनिधि हों या नागरिक हों, सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होना होगा। सबके प्रयास से ही भारत का विकास होगा।
केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए आज 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत जिले में हुई। जिसके अंतर्गत जिले में चिन्हित किये गये पांच स्थलों में जिला प्रशासन के पूरे प्रशासनिक अमले ने शिविर स्थल में आये आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिले के तीन जनपद पंचायत जिसमें ग्राम पंचायत जनकपुर स्टेडियम (जनकपुर), बेलबहरा (मनेन्द्रगढ़), खेल मैदाने के सामने जनपद पंचायत (खड़गवां) में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन किया गया था।
विकासखण्ड खड़गवा में नव निर्वाचित विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिये वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप कार्यक्रम में हजारो की संख्या भीढ़ इकट्ठा हुई थी।
*स्वास्थ्य मेला -* जिला मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आज 16 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के से शुभारंभ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुर्गा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉक को भरतपुर, खडगवां, महेंद्रगढ़ में हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक भरतपुर के जनकपुर में, ब्लॉक मनेद्रगढ़ के बेलबाहरा पंचायत में ब्लॉक गुड़गांव के सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त हेल्थ कैंप में एन सी डी स्क्रीनिंग जिसमें बीपी शुगर जांच, निश्चय मित्र पंजीयन, टीवी स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत सिकल सेल जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे एवं वितरित भी किये गये।
*ऑन द स्पाट सर्विस-* ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल लगाये गये थे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था की गयी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20231216 WA0018 लाइव प्रसारण के माध्यम से सांसद संतोष पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर व अधिकारीयों ने देखा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंम कार्यक्रम
Next Article IMG 20231216 WA0021 ग्राम पंचायत जेवरी मे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मे स्वास्थ्य विभाग मे लगाया स्टॉल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 14, 2026
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH February 14, 2026
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026
IMG 20260213 WA0004
बिरयानी सेंटर में 495 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti February 13, 2026
IMG20260213113910
खरसिया में फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ाया , धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026

Popular Post

Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?