खैरागढ़ छुहीखदान गंडई 18 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के. द्वारा जिला कार्यालय के सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ तथा डोंगरगढ़ क्षेत्र क्रमांक 74( आंशिक ) के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडीमाइजेशन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में बारीकी से संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ईवीएम का वितरण सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी एस राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री टंकेश्वर साहू, जिला सूचना अधिकारी श्रीमति श्वेता चौबे, प्रोग्रामर श्री जॉन्शन मिंज सहित चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया ईव्हीएम मशीनों का प्रथम रेंडीमाइजेशन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
