मुंगेली 20 अक्टूबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम में जमा न करने तथा लापरवाही बरतने वाले राईस मिलर संचालक से 420 क्विंटल अतिरिक्त धान जप्त कर राजसात करने की कार्यवाही की गयी है।
पथरिया विकासखण्ड के ग्राम पेण्ड्री में संचालित श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) के संचालक के विरूद्ध यह कार्यवाही की गयी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व में संबंधित एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा 16 जून को श्री गणपति फूड प्रोडक्ट (राईस मिल) में दबिश दी गयी थी तथा उनके द्वारा धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया गया था। जिसमें श्री गणपति फूड प्रोडक्ट द्वारा वर्ष 2022-23 में निर्धारित मात्रा 38300 क्विंटल के विरूद्ध 38720 क्विंटल धान स्टाक में पाया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राईस मिलर द्वारा धान एवं चावल के अभिलेख का संधारण व मिल माड्यूल में स्टाॅक की प्रविष्टि नहीं किया गया था। जांच में गणपति फूड प्रोडक्टस पेन्ड्री के प्रोपाईटर श्री महेश कुमार अग्रवाल द्वारा छ.ग. कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन करना पाया गया। जिसके आधार पर अतिरिक्त धान को जप्त कर राजसात करने की कार्यवाही की गई।
राईस मिल से 420 क्विंटल अतिरिक्त धान किया गया राजसात
