कोरबा/फत्तेगंज।17 सितम्बर को देश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर युवा काँग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला संयोजक (सोशल मीडिया) महेश मैत्री के नृतेत्व में राजीव युवा मितान क्लब फत्तेगंज द्वारा #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि देश भर में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, इसके लिए भाजपा की मोदी सरकार जिम्मेदार है। इसलिए आज उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गोपाल कंवर सोशल मीडिया सदस्य, दिलेश्वर यादव उपसरपंच, हीरा सिंह पैकरा, वीरेन्द्र पैकरा, ज्ञान सिंह कंवर, संग्राम यादव अर्जुन श्रीवास , गजेंद्र राठिया ,धजा राम, अजय राठिया, भरत कंवर, दिनेश सिदार, गेंद सिंह मरकाम सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।।
युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिला संयोजक (सोशल मीडिया) महेश मैत्री के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस।
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
