Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही किया पूरा:श्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही किया पूरा:श्री विष्णु देव साय

मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही किया पूरा:श्री विष्णु देव साय

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh December 3, 2024 CHHATTISGARH
Share
11 Min Read
IMG 20241203 WA0036

जनादेश दिवस: प्रदेश की महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त

रायगढ़ में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा नालंदा परिसर:मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ जिले को 137.55 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

रायगढ़, 3 दिसम्बर 2024/ हमारी 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की स्नेह राशि की दसवीं किश्त हमने आपके खाते में आज अंतरित कर दी है। हमारी माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुझे काम करने की शक्ति प्रदान करता है। हमारी माताओं-बहनों की आंखों में दिख रही स्वाभिमान की चमक हमारा सबसे बड़ा संतोष है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले में लगभग 137 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के आग्रह पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दानसरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की माताओं और बहनों ने सोचा कि अयोध्या धाम में भव्य श्रीरामलला का मंदिर बना है। हम भी गांव के हनुमान मंदिर के बगल में रामलला का मंदिर बनाएं। इन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से मिली राशि से चंदा कर मंदिर निर्माण शुरू कर दिया। माताओं-बहनों के सपने देखने और इनके पूरे होने की कितनी ही कहानियां हैं। मैं अक्सर माताओं-बहनों से इस बारे में पूछता हूँ और हर बार उनकी बातें मेरे दिल को छू जाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मैं रायपुर में पीएससी परीक्षा के टापर्स से मिला। उन युवाओं के आंखों में भरोसे की चमक थी। उन्होंने मुझे बताया कि पीएससी परीक्षा में गड़बडिय़ां होने की वजह से उनका भरोसा टूट गया था लेकिन जब हमारी सरकार आई तब हमने पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए कार्य किया। प्रतियोगी परीक्षा में किये गये भ्रष्टाचार से एक प्रतिभाशाली युवा का भविष्य तो बर्बाद होता ही है सिविल सेवा के ढांचे को भी दीमक लग जाता है। भ्रष्टाचार की जांच के लिए हमने सीबीआई को जिम्मा दिया तो उनका भरोसा फिर लौटा। आज हमने 42 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि से बनने वाले नालंदा परिसर का भी भूमिपूजन किया है, जिससे पीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा दे रहे युवाओं को इससे काफी लाभ मिलेगा। हम प्रदेश के 13 नगरीय निकायों में राजधानी रायपुर के नालंदा की तरह लाइब्रेरी आरंभ कर रहे हैं। यहां हजारों किताबों का संग्रह होगा। वाईफाई की सुविधा होगी। सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को यहां स्टडी मटेरियल मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। हमने भी वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने विजन डाक्यूमेंट बनाया है। विजन डाक्यूमेंट में प्रदेश के तेजी से औद्योगीकरण पर सबसे ज्यादा जोर है। उद्योग धंधों के तेजी से विकास के लिए हमने नई उद्योग नीति बनाई है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में उद्यमियों को नये उद्यम आरंभ करने में बहुत सहूलियत होगी। औद्योगिक वातावरण को बेहतर करने के लिए कनेक्टिविटी सबसे पहली शर्त होती हैं। अगले दो साल में हमारे प्रदेश का रोड नेटवर्क किसी भी विकसित देश की बराबरी का होगा। सरगुजा और बस्तर को एयर कनेक्टिविटी मिल गई है। रेलवे में जिस तरह से अधोसंरचना का कार्य एक दशक में किया गया है उससे भविष्य में यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही, मालभाड़े का आवागमन भी बेहद आसान हो जाएगा जो बिजनेस बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी धान खरीदी का समय है। हमारी सरकार ने किसानों की खुशहाली का भी पूरा ध्यान रखा है। हम लोग 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 एकड़ प्रति क्विंटल धान खरीद रहे हैं। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान खरीदा था। इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान का लक्ष्य है। हमारी सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। शपथ लेने के अगले दिन ही हमने 18 लाख आवासों को स्वीकृत किया था और तब से मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का सिलसिला अनवरत चलता आया और अब हमने मोदी जी की गारंटी के अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। आज हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राहियों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने आवास का काम पूरा कर लिया है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज के दिन छत्तीसगढ़ में विष्णु के सुशासन की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ में मोदी की सभी गारंटी पूरी हो रही है। गांव और शहरों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिले में नगरीय विकास के लिए 100 करोड़ रुपए को राशि जारी की गई है। रायगढ़ नगर निगम में ही 60 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में किसानों को सिंचाई सुविधा दिलाने के लिए केलो डैम से नहरों का काम पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, इसके लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में रायगढ़ अंचल का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलने जा रहा है। यहां नालंदा परिसर का निर्माण सीएसआर मद से निर्मित होगा, जिसका लाभ यहां के छात्रों को यहां मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सत्यानंद राठिया, श्री विजय अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री महेश साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री सतीश बेहरा, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्री रत्थू जायसवाल, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी लाईब्रेरी*
रायगढ़ के मरीन ड्राइव में सर्वसुविधायुक्त नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी। यह प्रदेश की सबसे बड़ी लाईब्रेरी होगी, यहां वो सारी सुविधाएं होगी जो अमूमन बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में देखने को मिलती है। यहां अध्ययन-अध्यापन का एक ऐसा इको सिस्टम छात्रों को मिलेगा, जिससे वे खुद को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ 5 स्कूली छात्रों ने बटन दबाकर रायगढ़ में बनने जा रहे नालंदा परिसर के वर्चुअल टूर वीडियो का लोकार्पण किया।
नालंदा परिसर में स्मार्ट लाइब्रेरी व स्टडी जोन होगा। हजारों किताबों के संग्रह के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। स्मार्ट लर्निंग पर फोकस होगा। 24&7 वाईफाई और इंटरनेट की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन और किड्स लाइब्रेरी भी अलग से तैयार होगा जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा। कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा।
किसानों ने धान से तौल कर जताया मुख्यमंत्री का आभार
रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का किसानों ने धान से तौलकर अभिवादन कर उनका आभार जताया। किसानों ने कहा कि आज किसानों को धान का सर्वाधिक 3100 रुपए मिल रहा है। दो साल के बकाया बोनस की राशि जारी की गई है। उपार्जन केन्द्रों में सुगमता से खरीदी हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय के कृषक हितैषी निर्णयों से किसानों में काफी उत्साह है।
*पहली बार माताओ-बहनों ने मुख्यमंत्री के साथ बटन दबाकर महतारी वंदन की दसवीं किश्त जारी की*
आज रायगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की एक सुखद झलक देखने को मिली जब महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रुपए की राशि रायगढ़ जिले की माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री के साथ बटन दबाकर पूरे प्रदेश के हितग्राहियों को लिए जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ 5 स्कूली छात्रों ने बटन दबाकर रायगढ़ में बनने जा रहे नालंदा परिसर के वर्चुअल टूर वीडियो का लोकार्पण भी किया।
*रामलला दर्शन से लौटे श्रद्धालुओं ने किया अभिवादन*
रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अयोध्या धाम के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को गुलाब का फूल देकर अभिवादन करते हुए शासन की इस योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा तीर्थ यात्रा योजना की पुन: शुरूआत किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
*पीएम आवास हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदान किया पूर्णता सर्टिफिकेट*
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के 35 हितग्राहियों जिन्होंने अपने आवास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। उन्हें आवास पूर्णता सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। हितग्राहियों ने शासन के आवास निर्माण की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों के खुद के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241203 WA0035 रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी का पर्दाफाश: कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article IMG 20241129 WA0020 सक्ती जिले में अब तक 89305 क्विंटल धान की हुई खरीदी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?