Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मोदी की तीसरी गारंटी पूरी:अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मोदी की तीसरी गारंटी पूरी:अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मोदी की तीसरी गारंटी पूरी:अन्नदाता से किया वायदा हुआ पूरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20231225 WA0076

रायगढ़, 25 दिसम्बर2023/ छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी का तीसरा वादा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस के मौके पर पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। सुशासन दिवस जिले के किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। रायगढ़ जिले के किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बोनस के 136.11 करोड़ रुपए जारी हुए।
अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस देंगे। आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को दस हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से तेंदूपत्ता खरीदेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपये देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम हर वादा पूरा करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धान खरीदेंगे और जरूरत पडऩे पर धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ाएंगे।
*नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, किसानों को धान बोनस वितरण का सौंपा गया प्रमाण-पत्र*
अटल सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के किसानों को धान बोनस वितरण का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रोहिणी राठिया, बीडीसी श्री गौरांग साव, बीडीसी श्री बालमुकुन्द सिंह, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, पार्षद श्री सुभाष पाण्डेय, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विवेक रंजन सिन्हा, श्री सुरेश गोयल, श्री पंकज कंकरवाल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिले से आये कृषकगण उपस्थित रहे।
*जिले के 65212 किसानों के 136.11 करोड़ रुपये धान बोनस राशि का हुआ वितरण*
सुशासन दिवस के अवसर पर नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 65 हजार 212 किसानों को 136.11 करोड़ रुपये बकाया धान बोनस राशि का वितरण किया गया। जिसके तहत जिला रायगढ़ में वर्ष 2014-15 में कुल 31 हजार 514 कृषकों को 63.46 करोड़ रुपये तथा धान विपणन वर्ष 2015-16 में कुल 33 हजार 698 कृषकों को 72.64 करोड़ बकाया धान बोनस राशि का वितरण किया गया।
*जिला स्तरीय कार्यक्रम में इन किसानों को वितरित हुए प्रमाण पत्र*
कार्यक्रम में कृषक सर्वश्री यशवंत, नंदकुमार, कामता प्रसाद, विद्यानंद, कुंजबिहारी, प्रफु़ल्ल कुमार, टेकलाल, पंचराम, क्षीरसागर, सपन कुमार, नेपाल, प्रेमशंकर, नरेन्द्र सिंह, मुरलीधर, खगेश्वर नायक, भागीरथी, सनत कुमार, नारायण चौधरी, विजय लाल, विद्यानंद, लच्छीराम, लीलाराम, उत्तमराम पटेल, बाबुलाल पटेल, प्रदीप कुमार, तेजकुमार, जगदीश, कन्हैया पटेल, माधव, दुर्गेश, बंशीधर, शरद, उपेन्द्र, कान्हूचरण, अमरसिंह, हरीराम, रूप नारायण, विरेन्द्र, पंनानन गुप्ता, मुक्तेश्वर पंडा, गोविन्द पटेल, बाल मुकुन्द, रूपधर, सुरेश साहू, मोहन लाल, बंशीधर, चमरा, मनोज, पदमिनी एवं उजितराम राठिया को धान बोनस का प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231225 WA0074 राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया
Next Article IMG 20231225 WA0077 पूरे जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती पर मनाया गया सुशासन दिवस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया June 25, 2026
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026

Popular Post

IMG20260625180813
पाईल्स ऑपरेशन के लिए अस्पताल गया 22 वर्षीय युवक, दो घंटे में लौट आया शव! खरसिया सिविल अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप, परिजनों का
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?