Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मवेशियों को सड़को पर आने से रोकने के लिए ग्राम सभाओं में होगी चर्चा,इस बार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की वीडियो रिकार्डिंग मोबाईल एप्प पर होगी अपलोड
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0014
अडानी और एसईसीएल के लिए रायगढ़ के ‘जीवनरेखा’ की बलि चढ़ाने पर उतारू प्रशासन! नगेन्द्र नेगी
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 05 11 22 41 19 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
हत्या के प्रयास के फरार आरोपी भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 रुपये के इनामी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मवेशियों को सड़को पर आने से रोकने के लिए ग्राम सभाओं में होगी चर्चा,इस बार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की वीडियो रिकार्डिंग मोबाईल एप्प पर होगी अपलोड

मवेशियों को सड़को पर आने से रोकने के लिए ग्राम सभाओं में होगी चर्चा,इस बार ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों की वीडियो रिकार्डिंग मोबाईल एप्प पर होगी अपलोड

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 16, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
download 2023 08 16T211549.156

रायपुर 16 अगस्त 2023/ रायपुर जिले में आगामी 20 अगस्त से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम विकास योजना के साथ-साथ इस बार ग्राम सभाओं में मवेशियों को सड़कों पर आने से रोकने के लिए, मवेशियों से हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को रोकने के उपायों पर भी प्रभावी चर्चा होगी। ग्रामीणों के बीच मवेशियों को सड़कों पर नहीं आने देने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संकल्प भी ग्राम सभाओं में पारित किए जाएंगे। इस बार ग्राम सभाओं में लिए गए निर्णयों की अधिकतम 15 मिनट की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी और उसे ग्राम सभा निर्णय मोबाईल एप्प पर अपलोड किया जाएगा। ग्राम सभा की गतिविधियों को वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टल https://meetingonline.gov.in एवं GPDP पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आगामी 20 अगस्त से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि छत्तीगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-6 में ग्रामसभा का प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है।

ग्राम सभाओं की बैठक में ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से संबंधित जिलों की ग्राम पंचायतों में रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

ग्राम सभाओं में गौठानों के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में चर्चा, सुराजी ग्राम योजना के तहत नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी से संबंधित कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्यवाही, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

इसी तरह ग्राम सभाओं में मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करना एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करना एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाना, ग्राम पंचायतों में कर रोपण और वसूली आदि की प्रगति के बारे में भी चर्चा होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230816 WA0022 सहायक प्रोग्रामर पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
Next Article IMG 20230816 WA0023 1 प्रदेश सरकार की योजनाओं और छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं का प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही रोचक जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0014
अडानी और एसईसीएल के लिए रायगढ़ के ‘जीवनरेखा’ की बलि चढ़ाने पर उतारू प्रशासन! नगेन्द्र नेगी
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
Screenshot 2026 05 11 22 41 19 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
हत्या के प्रयास के फरार आरोपी भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 रुपये के इनामी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
CHHATTISGARH sakti May 11, 2026
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti May 11, 2026
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 11, 2026
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?