Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मनरेगा योजना से दुगनी आमदनी की ओर अग्रसर ’’रामकुमार’’
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मनरेगा योजना से दुगनी आमदनी की ओर अग्रसर ’’रामकुमार’’

मनरेगा योजना से दुगनी आमदनी की ओर अग्रसर ’’रामकुमार’’

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 23, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20240923 WA0025

एमसीबी/ 23 सितम्बर 2024/छत्तीसगढ़ के किसान देश की रीढ़ हैं, जो न केवल अपने परिवार का पोषण करते हैं, बल्कि पूरे देश की खाद्य सुरक्षा में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के अनेक छोटे किसान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे ही एक किसान हैं, श्री रामकुमार निवासी ग्राम पंचायत बरदर, जनपद पंचायत खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए ’’मनरेगा योजना’’ का लाभ उठाकर अपनी आय दोगुनी करने की दिशा में कदम उठाया है। यह सफलता रामकुमार की व्यक्तिगत आत्मनिर्भर की प्रगति को दर्शाती है, जो सिद्ध करती है कि सरकारी योजनाएं सही तरीके से लागू हों, तो ग्रामीण किसानों का जीवनस्तर को भी बेहतर ढंग से सुधारा जा सकता है। श्री रामकुमार की स्थिति उन छोटे किसानों जैसी थी, जो पानी की कमी से जूझते रहते हैं। उनके पास सीमित भूमि थी, जिस पर वह केवल एक फसल उगा पाते थे। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कभी-कभी उनकी एक फसल भी प्रभावित हो जाती थी। परिवार की देखरेख और जीवनयापन के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण रामकुमार को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पानी की कमी के कारण वह सब्जियां उगाने में भी असमर्थ थे और अपनी भूमि से पर्याप्त लाभ नहीं कमा पा रहे थे।
*मनरेगा योजना के तहत कुआं निर्माण की पहल*
रामकुमार को एक दिन मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के बारे में जानकारी मिली। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी संपत्तियों का निर्माण करना है। उन्होंने सोचा कि यदि उनके खेत में एक कुआं बन जाए, तो उनकी खेती की स्थिति में सुधार हो सकता है। रामकुमार ने ग्राम पंचायत बरदर में जाकर कुआं निर्माण के लिए आवेदन किया। उन्होंने अपने जॉब कार्ड क्रमांक 563 के तहत यह आवेदन ग्राम सभा में प्रस्तुत किया गया, जहाँ उनकी पात्रता और आवश्यकता को देखते हुए इसे स्वीकृत कर लिया गया। ग्राम सभा द्वारा स्वीकृत राशि 1,90,475 रु. (एक लाख नब्बे हजार चार सौ पचहत्तर रुपए) थी। जोकि जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए अपनी मंजूरी दी और तकनीकी सहायक राहुल दास ने कार्य का प्राक्कलन तैयार किया। निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा किया गया। रामकुमार ने भी इस कार्य में सक्रिय भाग लिया और कुआं निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
*कुएं से बदली रामकुमार की जिंदगी *
कुएं के निर्माण के बाद रामकुमार के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ। पहले वह सिर्फ एक फसल उगा पाते थे, परंतु अब उनकी भूमि दो फसली हो गई। सबसे पहले उन्होंने हरी सब्जियां उगाने की योजना बनाई और बाजार में बेचना शुरू किया। पहले ही सप्ताह में उन्हें 3000 रुपए की आमदनी हुई, जो उनके लिए एक बड़ी सफलता थी। अब वह नियमित रूप से सब्जियों की बिक्री कर हर सप्ताह इतनी ही आमदनी कर रहे हैं। आधी जमीन पर सब्जियां और बाकी जमीन पर धान की खेती कर रहे है अब रामकुमार सीजन के अनुसार मक्का, चना, गेहूं जैसी फसलें भी उगाने की बात कही हैं।
*आय की वृद्धि से रामकुमार हुआ आत्मनिर्भर*
रामकुमार का कहना है कि इस वर्ष उनकी आय दोगुनी होने की पूरी संभावना है। पहले जहां वह एक फसल से मुश्किल से गुजारा करते थे, अब सब्जियों और विभिन्न फसलों से उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने मनरेगा योजना को अपनी सफलता का आधार बताया और कहा कि इस योजना ने उनके जीवन को बदल दिया। अब वह आत्मनिर्भर हो चुके हैं और अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। रामकुमार अब खेती को और विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं। वह अन्य किसानों को भी मनरेगा योजना के तहत जल संसाधनों का निर्माण कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल की उपलब्धता से खेती में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं, और यह हर छोटे किसान के लिए जरूरी है। रामकुमार की यह आत्मनिर्भरता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही समय पर सही निर्णय और सरकारी योजनाओं का सदुपयोग किसी व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह बदल सकता है। मनरेगा योजना के तहत कुआं निर्माण ने रामकुमार को न केवल आर्थिक स्थिरता प्रदान की बल्कि उन्हें एक नई उम्मीद और आत्मविश्वास भी दिया है। आज रामकुमार न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, बल्कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और अपने परिवार को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, एमसीबी जिला प्रशासन, और मनरेगा योजना के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। उनका मानना है कि इस योजना ने उन्हें एक नया जीवन दिया है और अब वह सुखी और संपन्न जीवन की ओर अग्रसर हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240923 WA0024 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण
Next Article IMG 20240923 WA0026 धान की फसल के बचाव के लिए कृषि विभाग की सलाह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026
IMG 20260402 WA0007
सरकारी जमीन पर अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग की शिकायत, कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 2, 2026
IMG 20260401 WA0005
ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
CHHATTISGARH sakti April 1, 2026
Screenshot 2026 04 01 20 51 46 26 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया April 1, 2026

Popular Post

IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?