खरसिया।केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन.जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है।
इसके अंतर्गत मंगलवार 26 दिसम्बर को रायगढ़ जिले के अंतर्गत खरसिया के शासकीय हाई स्कूल मदनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का
- Advertisement -
आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछली पालन विभाग, सहकारिता विभाग शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग, के द्वारा शासन की केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी
योजनाओं के वंचित लाभार्थीयों लाभ दिलाने का केम्प के माध्यम से समस्यायों का समाधान कर लाभान्वित किया गया।शासकीय हाई स्कूल के
विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत वंदन किया गया. शिविर में उपस्थित सभी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु सभी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने हेतु संकल्प लिया गया।