बीजापुर 22 सितंबर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन संबधी प्रस्ताव एवं चर्चा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में किया गया , पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वाष्णैर्य ने सुरक्षा संबधी पहलुओं से सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया और भवन एवं स्थल परिवर्तन संबधी सुझाव भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आमंत्रित किया गया। जिसमें सभी प्रतिनिधियों के सुझाव दिए एवं स्थल परिवर्तन पर सहमति प्रदान की। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश ,आदर्श आचरण सहिता के लागू होने पर अनुपालन , सम्पति विरूपण , मीडिया संबधी विषय , फेक न्यूज , साइबर सेल , सोशल मीडिया सेल , कंट्रोल रूम सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राजनीतिक, दलों के प्रतिनिधि, संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उईके, अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस, राजस्व, डीएसपी सहित सभी तहसीलों के तहसीलदार उपस्थित थे।
मतदान केन्द्रों का परिर्वतन संबधी राजनीतिक दलों की बैठक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
