बिलासपुर। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने आज जिले में स्वीप के ब्रांड एम्बेसडर्स की बैठक लेकर आगामी माह में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान थीम पर जोर-शोर से स्वीप गतिविधियां आयोजित करने कहा। बैठक में श्री अग्रवाल ने ‘बिलासपुर का अभिमान- शत प्रतिशत मतदान’ और चुनई चिरई का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने कहा | इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।
मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने दिए निर्देश
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
