Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदाताओं को लुभाने एवं मतदान को प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर करें सख्त कार्यवाही
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से निपटाए RBC प्रकरण
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260811 WA0009
जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260811 WA0007
पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260811 WA0006
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: CHP चौक लिबरा हिंसा का फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मतदाताओं को लुभाने एवं मतदान को प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर करें सख्त कार्यवाही

मतदाताओं को लुभाने एवं मतदान को प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर करें सख्त कार्यवाही

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 10, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231010 WA0005

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात प्रवर्तन कार्रवाई टीम की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिले में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी हैं। जिसके तहत रायगढ़ जिले में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए आगामी 17 नवम्बर 2023 को मतदान की तिथि निर्धारित है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने, प्रभावित करने वाले सामग्रियों पर सख्ती से कार्यवाही करें। जिससे जिले के विधानसभाओं में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन मुक्त निर्वाचन का कार्य संपन्न हो सके।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रायगढ़ जिला ओडिशा बॉर्डर से लगा हुआ है, लिहाजा इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ सघन जांच की कार्यवाही करें। उन्होंने आबकारी विभाग को जिले में अवैध शराब परिवहन, भंडारण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के बॉर्डर से किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जीएसटी विभाग से जिले में स्थित वेयर हाउस, गोडाउन के संबंधित जानकारी लेते हुए गारमेंट्स, किचन सामग्री, स्पोर्ट्स समान के अवैध भंडारण की मौके स्थल पर जांच की कार्यवाही करें। उन्होंने रेलवे पुलिस को रेल द्वारा आगामी निर्वाचन को प्रभावित करने वाले सामग्रियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी के साथ जांच कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रेल की जांच एवं राज्य की सीमा स्थित स्टेशनों पर मुस्तैदी के साथ चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में त्योहारी सीजन प्रारंभ होने वाली है, लिहाजा व्यापारियों से जांच के नाम पर अनावश्यक परेशान न करते हुए कार्यवाही करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि जिला खनन क्षेत्र है, इसलिए प्रभावशील कार्यवाही जारी रखेेंं। उन्होंने कहा सभी विभागों से कार्यवाही की रेगुलर रिपोर्टिंग करने के साथ आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि कार्यवाही में आसानी हो। उन्होंने कहा कि जिले में आगामी 21 से 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय हैं। राज्य के प्रथम चरण में होने वाले विधानसभा से मार्गदर्शन लेने, शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सभी अधिकारी निर्वाचन का कार्य को प्राथमिकता से करें, किसी प्रकार के अन्य कार्यों की समीक्षा नहीं करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा की कोई भी शासकीय गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस में राजनीति प्रतिनिधियों को बैठक, समीक्षा न हो यह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों के साथ नगरीय निकाय के अधिकारियों को राजनीतिक प्रचार-प्रसार से संबंधित पोस्टर बैनर को हटाने हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, जिला आबकारी अधिकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा, परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त वाणिज्यिक कर, जीआरपी/आरपीएफ, खनिज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231010 WA0004 कलेक्टर ने ली राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की बैठक
Next Article download 6 निर्वाचन कार्य में लापरवाही: कलेक्टर श्री सिन्हा ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से निपटाए RBC प्रकरण
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 11, 2026
IMG 20260811 WA0009
जमीन और रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के 10 लोगों पर मारपीट व धमकी का आरोप
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026
IMG 20260811 WA0007
पथरीली पहाड़ियों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल खरसिया के बोतल्दा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5 हजार पौधों का प्रायोगिक रोपण, चट्टानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक से तैयार हो रहा हरित क्षेत्र
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया August 11, 2026
IMG 20260811 WA0006
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: CHP चौक लिबरा हिंसा का फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 11, 2026

Popular Post

IMG 20260811 WA0011
ऑपरेशन रक्षा सूत्र: सैनिक भाइयों के नाम रायगढ़ के स्काउट-गाइड ने समर्पित कीं 1151 राखियां
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?