Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुँची
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुँची

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

प्रशासन की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियां की जानकारी ली

बेमेतरा 24 नवंबर 2023/- विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2023 के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद इन दिनों सभी 3 दिसंबर का इंतजार कर रहे है । जिस दिन प्रदेश की सभी 90 सीटों सहित जिले की तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा और नवागढ़ की मतगणना होगी और नतीजे आएंगे। जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए व्यापक तैयारियां की है। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल और सहायक श्रीमती अंजलि शर्मा ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि मंडी मतगणना स्थल पहुँची। उन्होंने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की होने वाली मतगणना की तैयारियों का अवलोकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री उमा शंकर बंदे ने की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस.एल्मा ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8ः30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम स्ट्रांग रूम और जिस जगह पर पोस्टल बैलेट रखा गया है, उसकी सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था डॉ. अनिल बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री निर्मल सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती शारदा अग्रवाल ने मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे सभी कर्मचारियों को भी पास जारी करने कहा। उन्होंने मतगणना कक्ष में राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था भी देखी। आवश्यक जरूरी सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिये। उन्हें बताया गया कि उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त मतगणना संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है। श्रीमती अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाओं के इंतज़ाम की बात कही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Next Article कलेक्टर ने ली धान मिलर्स की बैठक, दिए नियमित उठाव के निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 22, 2026
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया August 22, 2026
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026

Popular Post

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?