Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश

मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh February 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240213 WA0050

रायगढ़, 13 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को जनदर्शन के माध्यम से रखते हुए, निराकरण प्राप्त करते हैं।
आयोजित जनदर्शन में एफसीआई में कार्यरत श्रमिकों द्वारा कार्य की पूरी राशि भुगतान नहीं करने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उन्हे मजदूरी की पूरी राशि का भुगतान कर, आधा पैसा मांग लेता हैं। पैसा वापस नही करने की स्थिति में काम से निकालने की धमकी दी जाती है, उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से मजदूरी की पूरी राशि दिलाए जाने का निवेदन किया, ताकि वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर कर सके। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर श्रम विभाग को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। तहसील तमनार के ग्राम धौराभांठा निवासी श्री रामचरण गुप्ता अपने भाई के इलाज में सहायता की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका ईलाज रांची में करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। तत्पश्चात वर्तमान में झारसुगुड़ा में ईलाज करवाना चाहते है, जिसके नियमानुसार अन्य राज्य के रोगी को ईलाज हेतु जिला अध्यक्ष की अनुमति प्राप्त करना होता है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से अनुमति प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर प्राथमिकता से स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम कोतरलिया निवासी श्रीमती सावित्री यादव अपने बच्चे के ईलाज में सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुची थी। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का जन्म से विकृति होने के कारण उनका ऑपरेशन निजी हॉस्पिटल में किया गया, लेकिन पुन: ऑपरेशन की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब है एवं रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन करते है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बेटे के ऑपरेशन में सहायता प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
तहसील घरघोड़ा के ग्राम झरियापाली निवासी श्रीमती हिरमेत सोनवानी अपनी बेटी के मृत्युपरांत आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल को बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उन्होंने बताया की वह निराश्रित हैं, ऐसे में बेटी की मृत्यु उपरांत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने निराकरण हेतु राहत शाखा को निर्देशित किया। विकासखंड पुसौर के ग्राम पडिग़ांव निवासी किरन साव निराश्रित पेंशन की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन के निराकरण हेतु समाज कल्याण को निर्देशित किया।
इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240213 WA0049 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए अब तक लगभग दो लाख आवेदन किए जमा
Next Article IMG 20240213 WA0051 आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?