बीजापुर 15 नवंबर 2024/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत संविधान के प्रस्तावना,अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार पेसा अधिनियम के तहत प्रशिक्षण में बताया गया कि, पेसा अधिनियम के तहत लोगों की परंपराओं और रीति रिवाज तथा उनके सांस्कृतिक पहचान सामुदायिक संसाधनों और विवादों के परंपरागत समाधान के तरीके की सुरक्षा और संरक्षण करने का अधिकार तथा ग्राम सभा गांव के प्राथमिक निर्णय ले सकते हैं।
वन अधिकार एफआरए अधिनियम, बारे में लोगों को बताया गया कि, इसके तहत व्यक्तिगत वन अधिकार सामुदायिक वन अधिकार संरक्षण और प्रबंधन का अधिकार ग्रामीणों को प्रदान करती है।
पंचायत विकास सूचकांक पी डी आई के बारे में बताते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य शिक्षा पर्यावरण अधो संरचना महिला या बाल विकास आदि के विकास सूचकांक पर विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की स्कोरकार्ड बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य समुदाय केंद्र पर एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सरपंच वार्ड के पंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन सेक्टर सुपरवाइजर पटवारी स्वास्थ्य कर्मी पिरामल फाउंडेशन, तथा गांव के लोग उपस्थित रहे।
