पुसौर।14 नवंबर को शास. प्राथमिक शाला मिडमिडा, संकुल मिडमिडा, विकासखंड पुसौर में बाल दिवस एवं आवला पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद, क्विज प्रतियोगिता सहित कई शैक्षिक गतिविधियाँ शामिल थीं। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान, सहायक शिक्षक रिंकू बिशी, धनेश्वर सिदार ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की।
बाल दिवस और आवला पूजा धूमधाम से मनाया गया शास. प्राथमिक शाला मिडमिडा में
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
