Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बच्चों का सर्वांगीण विकास और कुपोषण दूर करना हमारी पहली जिम्मेदारी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » बच्चों का सर्वांगीण विकास और कुपोषण दूर करना हमारी पहली जिम्मेदारी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव

बच्चों का सर्वांगीण विकास और कुपोषण दूर करना हमारी पहली जिम्मेदारी-सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh January 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250110 WA0020

आंगनबाड़ी केन्द्रों का करें नियमित निरीक्षण, हर एक बच्चा को लक्ष्य में रखकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर का करें मूल्यांकन

सीईओ श्री यादव ने की महिला बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा

रायगढ़, 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज शाम कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना एवं सेक्टर वार आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्यनरत बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना एवं जिले से कुपोषण को दूर करना हमारी पहली जिम्मेदारी होना बहुत जरूरी है। कुपोषण एक बड़ी समस्या है जो न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास को भी प्रभावित करती है। उन्होंने परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को सतत रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। हर एक बच्चा को लक्ष्य में रखकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर का मूल्यांकन करें।
सीईओ श्री यादव ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त आहार का वितरण करने के निर्देश दिए। बच्चों के वजन एवं उसकी ऊंचाई की नाप हर माह करें। उन्होंने बैठक में गर्भवती माता, किशोरी बालिका एवं बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने बैठक के दौरान महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का पूर्ण लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दस्तावेजों की जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जिनका आधार अपडेट नहीं हुआ है, उनका युद्धस्तर पर एक महीने के भीतर आधार अपडेशन का कार्य करें। महतारी वंदन योजना एप में मिले प्राप्त शिकायतों को यथाशीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि योजना की प्रत्येक किस्त की राशि सही लाभार्थी के बैंक खाते में ही जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो तथा लाभार्थियों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250110 WA0019 कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिला स्तरीय सहकारी और तकनीकी समितियों की ली बैठक
Next Article IMG 20250110 WA0021 विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम फौलादी इच्छाशक्ति से कर रहे हैं काम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?