Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क कोरिया कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचने के दिए टिप्स..
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क कोरिया कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचने के दिए टिप्स..

फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क कोरिया कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने साइबर अपराधों से बचने के दिए टिप्स..

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250110 WA0017

कोरिया बैकुंठपुर।डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन लोग फिशिंग, मोबाइल से कम समय में अधिक पैसे देने की लालच, मोबाइल में बच्चों के अपराध में संलिप्त होने की गलत जानकारी, आधार नम्बर, पेन नम्बर, ओटीपी नम्बर मांगने, नकली ऑफर्स और वीडियो वेरिफिकेशन स्कैम आदि का शिकार हो रहे हैं।
आज विकासखण्ड मुख्यालय सोनहत के सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय मेगा बैंक लिंकेज एवं क्रेडिट कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने मोबाइल से ठगी व ऑनलाइन फ्रॉड से आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कलेक्टर ने कहा कि अपराधियों द्वारा ठगने के नए-नए तरीके अपनाते हैं और इससे बचने के लिए आपके पास सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा मोबाइल में आए दिन आधार नम्बर, केवाईसी, पेन नम्बर, ओटीपी, खाता नम्बर आदि जानकारी मांगते हैं और उत्सुकतावश या गलती से दे देते हैं और आपके खातों से जमा की गई रकम तुरंत निकाल लेते हैं, जबकि कोई भी बैंक इस तरह से जानकारी नहीं लेते, ऐसे समय में सावधानी बहुत जरूरी है।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘नजर हटी और दुर्घटना घटी‘‘, वाली कहावत ठगी करने वालों ने अपनाया है। इसलिए सावधानी पूर्वक मोबाइल का उपयोग करें, ऑनलाइन ठगी से बचें और नहीं समझ आने पर किसी जानकार से पूछकर मोबाइल, ऑनलाइन का उपयोग कर सकते हैं।
साइबर अपराधियों के नए तरीके
विशेषज्ञों के अनुसार, ठग अब मोबाइल सेवा नवीनीकरण, केवाईसी अपडेट और वीडियो वेरिफिकेशन जैसे बहानों से लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार ये अपराधी नकली वेबसाइट्स बनाकर पीड़ितों को उनकी संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
आवश्यक सावधानियां
किसी भी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट को अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या पासवर्ड न दें। वेबसाइट के URL की जांच करें। केवल https और gov.in जैसी पहचान वाले पते पर भरोसा करें।संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन (2FA) का उपयोग करें।.यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए, तो उसे अनदेखा करें।
क्या करें अगर ठगी का शिकार हों
यदि आप ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम, स्थानीय पुलिस थाना में जानकारी दें।
त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता आवश्यक
त्योहारों के समय में साइबर अपराधी नकली ऑफर्स और लॉटरी जैसे प्रलोभनों के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल आधिकारिक और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
बैकुण्ठपुर स्थित स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक ने भी मोबाइल व ऑनलाइन ठगी से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा लोगों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए और साइबर धोखाधड़ी, जैंसे संदिग्ध कॉल या ईमेल पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
बता दें सरकार और साइबर एजेंसियां लगातार नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जागरूक रहें और साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250110 WA0015 रायपुर : ट्रैफिक नियमों पर सरकार सख्त : मुख्य सचिव ने जारी किया नोटिस, अधिकारियों- कर्मचारियों को कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश…
Next Article IMG 20250110 WA0018 रायगढ़ पुलिस की अनोखी पहल: कोटवारों की बैठक में मेधावी छात्रों और नागरिकों का सम्मान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?