सक्ति।सक्ती जिले के थाना मालखरौदा पुलिस ने फर्जी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खोलकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हीरा उर्फ कुनाल दिवाकर (31) निवासी ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा को पुलिस ने घेराबंदी कर उसके घर से पकड़ा।
इस मामले में पूर्व में अनिल भास्कर और नरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि सात आरोपी फरार थे।
प्रकरण में फरार आरोपी हीरा दिवाकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी SBI बैंक खोलकर नौकरी के नाम पर ठगी करना और पीड़ितों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसी दस्तावेज लेकर धोखाधड़ी की थी।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतरूपा तराम, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, स.उ.नि. राधेश्याम राठौर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

