Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: फर्जीवाड़ा करने वाला जालसाज गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » फर्जीवाड़ा करने वाला जालसाज गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh April 11, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250411 WA0022

सरपंच के सीलमुहर, बैंक खाते और दस्तावेजों का कर रहा था धोखाधड़ी में इस्तेमाल — जूटमिल पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़, 11 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मार्गम के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस और साइबर सेल ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो अपने परिचितों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज के आधार पर बैंक खाता और सिम कार्ड खुलवाता था तथा उसके बाद संबंधित किट— पासबुक, चेकबुक, एटीएम और मोबाइल सिम अपने पास रखकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी करता था। आरोपी ने अपने गांव के सरपंच की सील और हस्ताक्षर की भी नकल कर खुद की फर्जी कंपनियों के नाम पर दस्तावेज तैयार किए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
शिकायतकर्ता बाबूलाल यादव (31 वर्ष) निवासी छिन्द, थाना सारंगढ़ ने बताया कि वह रायगढ़ के सोनूमुड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर कार्य करता है। वहीं उसके परिचित खीरसागर श्रीवास के माध्यम से राहुल साहू नामक युवक से हुआ, जो खुद को शासकीय ठेकेदारी से जुड़ा बताकर बैंक खाते और सिम कार्ड की आवश्यकता बताता था। राहुल ने झांसा दिया कि सरकारी भुगतान के लेन-देन में यह काम आएगा और खाता धारक को भी कमीशन मिलेगा, साथ ही सिविल स्कोर भी बेहतर होगा। बाबूलाल ने इस लालच में आकर उसे अपने दस्तावेज सौंप दिए और रायगढ़ की IDBI बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाता खुलवाया। खाते की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड राहुल अपने पास रख लिया।
इसी तरह आरोपी ने बाबूलाल के मित्र खीरसागर श्रीवास, ग्राम साल्हे के सोनू साहू और राकेश मजूमदार से भी बैंक खाते खुलवाकर उनके दस्तावेजों का उपयोग किया। जांच में पता चला कि राहुल साहू ने अपने गांव के सरपंच के नाम से फर्जी मुहर तैयार कर स्वयं हस्ताक्षर करवा कर फर्जी कंपनियों — गणेश ट्रांसपोर्ट, हरि जनरल स्टोर और राकेश ट्रेडर्स — के नाम से दस्तावेज बनाए थे। जब पीड़ितों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल जूटमिल थाना में शिकायत दी।
प्रार्थी बाबूलाल यादव के आवेदन पर जूटमिल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी तथा साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी राहुल साहू (24 वर्ष), निवासी भेड़ीकोना, थाना मालखरौदा जिला सक्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसके मेमोरेण्डम पर दो मोबाइल, एटीएम कार्ड और पासबुक जप्त की गई।

*पुलिस की नागरिकों से अपील*
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर अपने दस्तावेज, आधार, पैन कार्ड, मोबाइल सिम, या बैंक खाता संबंधित जानकारी किसी को भी न सौंपें। यदि आपका नाम किसी फर्जीवाड़े में उपयोग हुआ, तो आप भी आपराधिक मामले में फंस सकते हैं। बैंक खाता खोलवाना या किसी अन्य व्यक्ति के लिए दस्तावेज देना अपराध में भागीदारी बन सकता है। कोई भी शंका हो तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें। जागरूक रहें, सतर्क रहें — क्योंकि सतर्कता ही साइबर और आर्थिक अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250411 WA0021 अवैध खनन करते 4 हाईवा एवं ट्रेक्टर जब्त
Next Article IMG 20250412 WA0022 रायगढ़ साइबर सेल की बड़ी सफलता: दो माह में 101 गुम/चोरी मोबाइल किए रिकवर, रिकवर मोबाइल की कीमत करीब 15 लाख रुपए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
IMG 20260217 WA0009 1
मियार में टंगी मिली युवक की लाश
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0008
धरमजयगढ़ में चोरी का साया गहराया,बीती रात कई घरों के टूटे ताले, चोर अब भी पुलिस पकड़ से बाहर; डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0005
अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल
CHHATTISGARH RAIGARH February 17, 2026
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0010
रायगढ़ में वेदांता के कोल प्रोजेक्ट का विरोध, आदिवासियों ने सांसद राधेश्याम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?