Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 13, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 13 मार्च 2024/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के पश्चात् 14 दिसंबर को प्रथम केबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
मंत्री श्री. ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य और नवा रायपुर को जिले के रूप में जाना जाएगा। नवा रायपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हाल ही में नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए दो कंपनियों से एमओयू भी किया गया है।
मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम फेस सी/4 में 816 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 43.53 करोड़ है, जिसमें से 766 को आबंटित किया गया है एवं 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। द्वितीय फेस ए/5 में 560 ई.डब्ल्यू.एस. का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ है। जिसमें से 270 भवनों का आबंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है।
मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा अटल सुशासन मिशन अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाईन समीक्षा के आशय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड में विक्रय योग्य संपत्ति, विक्रित संपत्ति, परियोजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासन में पारदर्शिता आएगी।
अटल विहार योजनांतर्गत गुरूर, जिला बालोद में 13.86 एकड़ भूमि पर 30.37 करोड़ की लागत से 13 नग जुनियर एमआईजी, 37 नग एलआईजी-1, 112 नग एलआईजी एवं 69 नग ईडब्ल्यूएस कुल 231 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु योजना तैयार कर लिया गया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में योजना के ब्रोशर का विमोचन तथा बुकिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
मंत्री श्री चौधरी ने दामिनी साहू, याशोदा साहू, संगीता, मुधबाला साहू, राजू नंदर, हीना पाल, भुनेश्वरी पाल, मंजू चक्रधारी, दुर्गेश्वरी साहू सहित अन्य 51 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। सभी हितग्राहियों ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा सपना पूरा करने में सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर लोकसभा रायपुर क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में सबका सहयोग जरूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिले के हायर सेकेंडरी स्तर के स्कूली बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?