Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम : केबिनेट मंत्री अकबर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260325 WA0014
खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम : केबिनेट मंत्री अकबर

प्रदेश में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला कबीरधाम : केबिनेट मंत्री अकबर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 8, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230908 WA0004

रायपुर, 07 सितंबर 2023/ प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा के ऊर्जा पार्क में जिले जिले की नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। ये सोलर हाई मास्ट लाईट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहे पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्क लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है। जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है और वे सफल हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होंगे। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी। अक्षय ऊर्जा के विस्तार की क्षेत्र में यह अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित होकर इसका उपयोग रात में प्रकाश के लिए होगा।

केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक के विशेष प्रयास से जन आकांक्षाओं के अनुरूप कवर्धा जिले में कवर्धा नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका आज भूमिपूजन किया गया है। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी विगत दिनों प्रदान किया गया है। जिले के अनेक गांव के चौक चौराहे रोशन हो रहे हैं। किसान हित में भी सौर सुजला योजना के जरिये सोलर पंप के जरिए सिंचाई का लाभ भी जिले के किसानों को अधिक से अधिक दिया जा रहा है।

जिले में प्रकाश के लिए क्रेडा के चेयरमैन श्री मिथलेश स्वर्णकार ने 215 हाई मास्ट लाइट स्वीकृत की है। जिसके तहत कवर्धा विधानसभा के अंतर्गत नगरपालिका कवर्धा क्षेत्र के अनेक चौक चौराहों के लिए 16 नग सोलर लाइट ,नगर पंचायत बोड़ला में 5 नग, सहसपुर लोहारा के लिए 5 नग, पिपरिया अंतर्गत 7 नग, बोड़ला जनपद पंचायत के अनेक गाव के लिए 44 नग, कवर्धा जनपद क्षेत्र के 69 गावों में 69 नग और सहसपुर लोहारा जनपद के लिए 29 नग की स्वकृति दी गई है। इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20 नग, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 नग और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 नग इस तरह कुल 215 नग की स्वीकृति मिली है। इस दौरान की क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्री भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा श्री वैभव दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा श्री ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा श्रीमती अनारा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया श्री महेन्द्र कुम्भकार, अध्यक्ष नगर पंचायत, बोड़ला श्रीमती सावित्री साहू, श्री होरीराम साहू, अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी समिति कवर्धा श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति श्री चोवाराम साहू, अध्यक्ष, जनपद पंचायत, श्रीमती लीलाधनुक वर्मा, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, स.लोहारा श्रीमती मंजूशरद बंगाली, अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला श्रीमती प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला श्री सनत जायसवाल, श्री पीतांबर वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थिति थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230907 WA0040 जिला स्तरीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
Next Article IMG 20230908 WA0005 राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti March 26, 2026
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 26, 2026
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर March 26, 2026
IMG 20260326 WA0005
घरघोड़ा में डीजल चोरों की वापसी: 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस के लिए बढ़ी चुनौती
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 26, 2026
IMG 20260325 WA0014
खरसिया में रामनवमी पर भव्य आयोजन की तैयारी, शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH खरसिया March 25, 2026

Popular Post

IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?