Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पूंजीपथरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ठेकेदार से लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम 95,000 जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पूंजीपथरा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर ठेकेदार से लूटपाट करने वाले दो शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम 95,000 जप्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 26, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी लूट का पर्दाफाश कर महज 24 घंटे में कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बीएस स्पंज तराईमाल में ठेकेदारी करने वाले हरिसिंह सिदार के साथ चार लुटेरों ने करीब ₹3.97 लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ता और उसके साथी को गिरफ्तार कर ₹95,000 नकद बरामद कर लिया है।

ठेकेदार को घर के सामने लूट फरार हुए थे आरोपी
पीड़ित हरिसिंह सिदार (45 वर्ष), निवासी गेरवानी ने पुलिस को बताया कि उसके अधीन करीब 150 मजदूर काम करते हैं, जिन्हें हर सप्ताह शनिवार-रविवार को भुगतान किया जाता है। 22 मार्च 2025 को मजदूरों के वेतन के लिए उसने ₹3,22,945 प्लांट से निकाले और अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में पहले से रखे ₹75,000 जोड़कर कुल ₹3,97,945 लेकर घर के लिए रवाना हुआ।
शाम करीब 7:15 बजे, जैसे ही हरिसिंह घर के बाहर पहुंचा और डिक्की से बैग निकाला, काले-नीले पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत किया गया।

खरसिया में दबिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देन पर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित से आरोपियों के हुलिए और बोलचाल की जानकारी ली। मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिसके आधार पर पुलिस को खरसिया निवासी लक्की भट्ट की संलिप्तता का सुराग मिला।
लक्की भट्ट को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लूट की साजिश कबूल ली। उसने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता सचिन चौहान है, जो पहले बीएस स्पंज तराईमाल में मजदूर के रूप में काम करता था। उसे ठेकेदार हरिसिंह के हर शनिवार मोटरसाइकिल से लाखों रुपये घर ले जाने की जानकारी थी। इसके चलते उसने अपने साथी लक्की भट्ट और तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर योजना बनाई।

आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हरिसिंह का पीछा कर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन किसी न किसी कारण सफल नहीं हो सके। 22 मार्च को जब हरिसिंह घर पहुंचा, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर बैग छीन लिया और फरार हो गए।
₹95,000 नकद बरामद, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से ₹95,000 नकद बरामद किया।
• लक्की भट्ट के पास से ₹80,000
• सचिन चौहान के पास से ₹15,000
थाना खरसिया के रिकार्ड अनुसार मुख्य आरोपी लक्की भट्ट पहले भी मारपीट के एक मामले में शामिल रहा है, पुलिस बाकी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

- Advertisement -
Ad image

*पुलिस की शानदार कार्रवाई, टीम को सराहना*
पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी और हेम सागर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
1. लक्की भट्ट (19 वर्ष), निवासी हमालपारा, खरसिया
2. सचिन चौहान (21 वर्ष), निवासी मदनपुर, खरसिया
पुलिस बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूंजीपथरा पुलिस ने छह स्थानों पर की एक साथ की रेड, लाखों का सामान जब्त
Next Article घरघोड़ा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti August 23, 2026
धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH August 23, 2026
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल से खत्म हुआ गतिरोध
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 23, 2026
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026

Popular Post

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?