रायगढ़। नगर निगम में संपत्ति कर भुगतान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के कुछ पुराने बकाया दारों ने स्वेच्छा से नगर निगम में आकर अपने संपत्ति कर का भुगतान किया इन कर दाताओ को निगम से किसी भी प्रकार के सूचना या नोटिस नहीं जारी किया गया था उसके बाद भी निगम द्वारा चलाये जा रहे कर वसूली अभियान में बकाया संपत्ति कऱ का भुगतान जमा कर जागरूकता दिखाकर अपनी भागीदारी निभाई निगम निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने पुराने और बड़े बकायादारों के स्वयं से आकर कर संपत्ति कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को ससम्मान निगम कार्यालय बुलाकर और उनको सम्मानित किया इस बीच वहां उपस्थित वरिष्ठ पूर्व सभापति एवं पार्षद पंकज कंकरवाल, पूर्व सभापति श्री सुरेश गोयल जी एवं पूर्व पार्षद एवं पार्षद पति दिबेश सोलंकी ने भी करदाताओं का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
इन्होने किया संपत्ति कर का भुगतान
अमित सोनी प्रेम सोनी- 3,05000
विश्वनाथ विद्यासागर केडिया 2,23558
भगतराम यादव जयराम यादव -79,728
मीता चौबे अरुण चौबे -51,740
लक्ष्मण उरांव सुकालू राम उरांव -44,488
सत्यवान सिंह जनार्दन सिंह -39,629
सोनी राम बजरंग लाल मित्तल -52,340
