Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पीएम जनमन योजना:बिरहोर बाहुल्य गांवों में लगाए जा रहे विशेष शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पीएम जनमन योजना:बिरहोर बाहुल्य गांवों में लगाए जा रहे विशेष शिविर

पीएम जनमन योजना:बिरहोर बाहुल्य गांवों में लगाए जा रहे विशेष शिविर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 23, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231223 WA0022

रायगढ़, 23 दिसम्बर2023/ प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना के अंतर्गत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों को शासकीय योजनाओं से शत-प्रतिशत जोडऩे और उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिले बिरहोर बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत व कार्यक्रम के नोडल श्री जितेन्दर यादव के मार्गदर्शन में 23 से 26 दिसंबर तक जिले धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड के बिरहोर बाहुल्य गांवों में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन 23 दिसंबर को धरमजयगढ़ ब्लॉक के बिरहोर बाहुल्य गांवों चिखलापानी, खलबोरा, बरपानी, बसंतपुर व रायमेर में शिविर लगाया गया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने आवेदन लिए गए। इस दौरान गांवों में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग ने कैंप भी लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त आदिवासी विकास श्री बी.के.राजपूत, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पीएम जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करना है। उल्लेखनीय है कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों बैगा, बिरहोर, अबुझमाडिय़ा, कमार एवं पहाड़ी कोरवा के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना प्रारंभ की गई है।
*इन योजनाओं से लाभान्वित होंगे हितग्राही*
आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, एफआर, पट्टा, वोटर आईडी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, केसीसी, पीएम जनधन, पीएम उज्जवला, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम सुरक्षा बीमा, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम मातृवंदना योजना, पीएम सुरक्षित मातृ अभियान, पीएम नेशनल डायलीसिस प्रोग्राम, सिकल सेल मिशन, नेशनल टीबी मुक्ति प्रोग्राम, पक्का मकान व कौशल विकास हेतु शत-प्रतिशत हितग्राहियों का चिन्हांकन, पंजीयन कर योजना से लाभान्वित करना है।
*मेडिकल कैंप लगाकर की गई स्वास्थ्य जांच*
इस दौरान शिविर आयोजन वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर शिविर में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड निर्माण के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जहां टीबी, गैर संचारी रोग, सिकल सेल की स्क्रीनिंग की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवाईयां दी गईं।
*26 दिसंबर तक लगेंगे शिविर, ये है शेड्यूल*
पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 24 दिसम्बर को विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम-कीदा, सकरलिया, बलपेदा, खर्रा एवं खम्हार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 25 दिसम्बर को विकासखण्ड तमनार के कचकोबा, कोड़केल एवं हिंझर, घरघोड़ा के कोटरीमाल, लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-पोटेबिरनी, बरडीह, जमुना, कुर्रा एवं झगरपुर में शिविर आयोजित किए जायेंगे। 26 दिसम्बर को धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-जमरगा, तेजपुर, नकना, रूंवाफुल, जमरगी डी एवं ओंगना में शिविर का आयोजन होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231223 WA0021 पीएम आवास निर्माण की प्रगति देखने फील्ड निरीक्षण में पहुंचे सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव
Next Article IMG 20231223 WA0023 जूटमिल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को सक्ती जिले से किया गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026
IMG 20260515 WA0001
वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
CHHATTISGARH sakti May 15, 2026
IMG 20260514 WA0008
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?