Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पीएचई सचिव एवं कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » पीएचई सचिव एवं कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

पीएचई सचिव एवं कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20240517 WA0052

मुंगेली 17 मई 2024// लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुल कैसर हक मुंगेली जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने कलेक्टर श्री राहुल देव के साथ जिले के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति, हितग्राहियों की संख्या और पानी टंकी की क्षमता की जानकारी ली और सभी ग्रामीणों के घरों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव श्री हक ने बताया कि जल जीवन मिशन गांव, गरीब एवं आमलोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
सचिव श्री हक ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही में बने पानी टंकी का निरीक्षण किया तथा गांव में योजनांतर्गत उपलब्ध कराए गए नल कनेक्शन आदि की जानकारी ली। उप अभियंता श्री प्रतीक पाटनी ने बताया कि रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम करही में लगभग 410 कनेक्शन लगाए जाने थे और अब तक 330 से अधिक कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत बने टंकी की क्षमता 01 लाख लीटर है, जिससे सभी घरों में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। सचिव श्री हक ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम तेलीखाम्ही, खुड़िया और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम मदकू में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आई. पी. मंडावी ने बताया कि ग्राम तेलीखाम्ही में 289 कनेक्शन प्रदान किए जाने थे, जिसमें से लगभग 224 कनेक्शन पूर्ण कर लिए गए हैं और सभी घरों में पर्याप्त रूप से पानी पहुंच रहा है। इसी प्रकार लोरमी के ग्राम बोकराकछार के सभी 18 घरों में नल कनेक्शन प्रदाय किए जाने का काम पूर्ण कर लिया गया है और सभी घरों में पर्याप्त रूप से स्वच्छ जल की आपूर्ति की जा रही है। कार्यपालन अभियंता श्री मंडावी ने बताया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम बांकल में सोलर ग्राम जल प्रदाय योजना अंतर्गत 30 घरों में से 23 घरों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के उद्देश्य के अनुरूप सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के लिए विभागीय अमले द्वारा पूरी सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। ग्रामवार सर्वे कराकर छूटे हुए घरों में भी नल कनेक्शन के साथ स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने बेहतर कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240517 WA0051 नाले के पानी से अब दूषित नहीं होगी केलो नदी
Next Article IMG 20240517 WA0053 स्कूल खुलने के पहले मरम्मत कामों को करें पूर्ण : कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized April 6, 2026
IMG 20260406 WA0024
रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260406 WA0010
नेपाल में गूंजा रायगढ़ का नाम संपादक महादेव परिहारी को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH April 6, 2026
IMG 20260403 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा बरमकेला मंडल का निर्विरोध गठन सम्पन्न…
CHHATTISGARH बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 3, 2026
IMG 20260402 WA0009
जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जारी किया आदेश, तमनार में नया कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
CHHATTISGARH RAIGARH April 2, 2026

Popular Post

IMG 20260406 WA0002
अवैध बोर खनन पर SDM प्रवीण तिवारी की बड़ी कार्रवाई, मशीन जब्त
Uncategorized
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?