रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अध्यापन कार्य हेतु मेकेनिकल इंजी.विभाग में एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितम्बर 2023 तक प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते है। इसके लिए शैक्षणिक अर्हता छ.ग.तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पालीटेक्निक)राजपत्रित सेवा भर्ती नियम 2014 के अनुसार होगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
पालीटेक्निक में अध्यापन कार्य हेतु अंशकालीन व्याख्याताओं से 22 सितम्बर तक मंगाये गये आवेदन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
