जशपुर।जशपुर जिले के पत्थलगाँव मे पुलिस को गांजे का एक बड़ा खेप हाथ लगा है । जानकारी के मुताबिक बोलेनो चारपहिया वाहन में गांजे का बड़ा खेप पार होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस अलेट हो गयी थी।थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे ने अपनी पूरी टीम को अलर्ट कर दिया ।
बताया जा रहा है कि गांजा तस्कर जैसे ही बोलेनो से कुड़केल खजरी ढाप पहुँचा पुलिस टीम ने उसे घेर लिए और बोलेनो सहित आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।जब बोलेनो की जाँच की गई तो उसमें करीब 50 किलो गांजा पाया गया ।
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्थलगांव थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है । पुलिस आरोपी से पूछ ताछ करने में जुटी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी लोकल में ही गांजे की सप्लाई कर रहे थे या कहीं और ले जाया जा रहा था।
