Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नेशनल हाईवे में खुले में मवेशी विचरण की सूचना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260420 WA0002
तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG20260420175940
खरसिया–मदनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260420 WA0001
विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH sakti
Screenshot 2026 04 18 22 22 33 84 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
रोड किनारे जल निकासी मार्ग पर डाली जा रही मिट्टी, बरसात में बढ़ सकता है जलभराव का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260412 WA0009
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नेशनल हाईवे में खुले में मवेशी विचरण की सूचना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

नेशनल हाईवे में खुले में मवेशी विचरण की सूचना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 24, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230824 WA0001

रायगढ़।सड़कों और नेशनल हाईवे में खुले घूमने वाले आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाने और टैगिंग करने के साथ खुले में घूमने वाले पशुओं को गौशाला अथवा गौठान में विस्थापित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में अब नेशनल हाईवे में पशुओं के खुले में विचरण की शिकायत व सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र के लिए नंबर 1100 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी 70000-23061 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इसी तरह नेशनल हाईवे के ग्रामीण इलाकों के लिए विशेष नोडल अधिकारी बनाये गये है जिसमें खरसिया ब्लॉक के लिए मोबाइल नंबर 96694-65241, रायगढ़ ब्लॉक के लिए 94241-85427 एवं पुसौर ब्लॉक के लिए मोबाइल नंबर 62611-62293 जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश में पूरे जिले में खुले में विचरण करने वाले पशुओं के गले में रेडियम बैंड और टैगिंग का कार्य किया जा रहा है। अभी तक जिले में 2 हजार 17 पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट और 2 हजार 156 पशुओं की टैगिंग किया गया है। इसी के साथ ही करीब 783 पशुओं को सड़कों से गौशाला, गौठान व अन्य जगहों पर शिफ्ट किया गया है। इसी के साथ ही नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं एवं पशुओं को खुले में छोडने वाले पशुपालकों पर 35 हजार 500 रूपए जुर्माने की कार्यवाही भी की गई है।
उल्लेखनीय हैं कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने पालतू पशुओं को आवारा छोडऩे वालों पर कार्यवाही करने और अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के साथ नगर निगम आयुक्त को शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से इस दिशा में कार्यवाही करने एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा कार्यवाही करने के साथ ही पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। इसी प्रकार निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में अभियान के तहत आवारा मवेशियों पर कार्यवाही करते हुए काउ कैचर के माध्यम से सड़कों से आवारा मवेशियों को संबलपुरी गोठान में विस्थापित कर, पशुओं को खुले में छोडऩे वाले पशुपालकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
*पशुओं को खुले में छोडऩे पर कलेक्टर ने अर्थदण्ड की कार्यवाही का जारी किया है आदेश*
कलेक्टर श्री सिन्हा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा घूम रहे पशुओं के पालकों पर कड़ाई से कार्यवाही किए जाने हेतु आदेश जारी किया है। जारी आदेश में पशु अतिचार अधिनियम 1871 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों में विचरण कर रहे पशुओं को कांजी हाउस में बंद कर पशुपालक के विरूद्ध धारा 12 के तहत अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने का प्रावधान है। जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव को इसके लिए अधिकृत किया जाता है कि वे छ.ग.पंचायत राज अधिनियम, 1993 एवं पशु अतिचार अधिनियम, 1871 में निहित धाराओं एवं नियमों के तहत अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में खुले में पशुओं द्वारा फसलों की चराई करने, सड़कों, उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों में विचरण करते पाए जाने पर निकटतम कांजी हाउस में भेजकर पशुपालकों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जावे। पशु अतिचार अधिनियम, 1871 के तहत पशुपालकों अधिकतम एक हजार रूपए एवं पुनरावृत्ति की दशा में राशि 500 रूपए जुर्माना का प्रावधान है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिव को कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230824 WA0000 निर्वाचन का कार्य महत्वपूर्ण रखे विशेष ध्यान-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Next Article IMG 20230824 WA0003 मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रमेश सिन्हा ने रायगढ़ जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260420 WA0002
तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH April 20, 2026
IMG20260420175940
खरसिया–मदनपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत
CHHATTISGARH खरसिया April 20, 2026
IMG 20260420 WA0001
विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ
CHHATTISGARH sakti April 20, 2026
Screenshot 2026 04 18 22 22 33 84 439a3fec0400f8974d35eed09a31f914
रोड किनारे जल निकासी मार्ग पर डाली जा रही मिट्टी, बरसात में बढ़ सकता है जलभराव का खतरा
CHHATTISGARH खरसिया April 18, 2026
IMG 20260412 WA0009
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
CHHATTISGARH घरघोड़ा April 18, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?