Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी की अहम भूमिका – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी की अहम भूमिका – कलेक्टर

निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी की अहम भूमिका – कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 5, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231005 WA0046

बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2023/आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में सेक्टर अधिकारियों के लिए दूसरे चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के हर गतिविधि में शामिल हो। सेक्टर अधिकारी मतदान तथा मतगणना के सभी कार्याें में समन्वय करते है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें जिससे चुनाव के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी प्रपत्रों का अध्ययन करने के साथ ही प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए मूलभूत सुविधाएं जैसे रैम्प, जल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी एकत्रित करें।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सेक्टर ऑफिसर को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों का बारीकी से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन, समस्याग्रस्त क्षेत्रों की पहचान, असुरक्षित मतदाता समूहों की पहचान करने तथा विभिन्न प्रपत्रों में रिटर्निंग ऑफिसर को रिपोर्ट करने के संबंध में जानकारी दी गई। मतदान पूर्व दिवस की तैयारी में मतदान दलों को सामग्री सहित मतदान केंद्रों में सुरक्षित पहंुचाना, किसी भी प्रकार की शंका होने पर समाधान करना तथा कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करने का दायित्व सेक्टर अधिकारी का है। प्रशिक्षण में बताया गया कि सेक्टर ऑफिसर अपने पास रिजर्व मतदान सामग्री एवं मतदान कार्मिक भी रखेंगे जिससे की आवश्यकता वाले केंद्रों में पूर्ति की जा सके। मतदान की पूर्व रात्रि पर सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे तथा मतदान दिवस किसी एक मतदान केंद्र में उपस्थित होकर मोक पोल की कार्यवाही संपन्न करेंगे। यदि किसी मतदान केंद्र में मशीन खराब हो जाती है तो दूसरी ईवीएम मशीन प्रतिस्थापित करेंगे।
सेक्टर अधिकारी कंट्रोल रूम को हर दो-दो घंटे में वोटिंग परसेंटेज की जानकारी देंगे। मतदान समाप्त होने के उपरांत मशीनों की सीलिंग करायेंगे एवं आवश्यक प्रपत्रों को भरवायेंगे तथा उनके अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों के मतदान अधिकारियों को सामग्री जमा सेंटर में सुरक्षित पहंुचायेंगे। सेक्टर अधिकारियों से कहा गया कि वे सभी घटकों यथा मतदान अधिकारी नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम, रिटर्निंग ऑफिसर, बीएलओ इत्यादि का मोबाईल नंबर नोट करके रख लें। सेक्टर ऑफिसर के वाहन में जीपीएस सिस्टम से उनके वाहन की निगरानी रखी जायेगी। वे इस बात की मॉनिटरिंग के लिए भी उत्तरदायी होंगे कि बीएलओ 80 से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताआंे को फार्म 12 घ बांट रहे है तथा वापस जमा कर रहे है। मतदान के एक सप्ताह पूर्व सभी सेक्टर अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदाय की जाएगी ताकि उनके प्रभार के सेक्टर में उचित कानून व्यवस्था बनी रह सके।
प्रशिक्षण में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेश शर्मा, निर्वाचक पर्यवेक्षक श्री ऋषिकेश राय सहित 138 सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231005 WA0045 मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य वाहन को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article IMG 20231005 WA0047 नवीन 725 समितियों के भवन व गोदाम निर्माण के लिए 185 करोड़ रूपए प्रदान किए गए: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया June 12, 2026
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया June 10, 2026

Popular Post

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?