Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को सुविधा केन्द्र में मतदान करने की मिलेगी सुविधा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260309 WA0007
अडानी रेलवे साइडिंग की कोयला लोड ट्रकों की लम्बी कतार से ग्रामीण परेशान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260309 WA0005
TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260307 WA0009
जेश केशरवानी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
CHHATTISGARH खरसिया
IMG20260307182953
अवैध महुआ शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं चौकी, बोलीं—कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा जहर का कारोबार?
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260307 WA0005
बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर
CHHATTISGARH धरमजयगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को सुविधा केन्द्र में मतदान करने की मिलेगी सुविधा

निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को सुविधा केन्द्र में मतदान करने की मिलेगी सुविधा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
images 64

रायगढ़, 7 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। सुरक्षा बलों के सदस्य, वाहन चालक, क्लीनर/हेल्पर, बसों के कन्डक्टर, वीडियोग्राफर, सेक्टर ऑफिसर, माइक्रोऑब्जर्वर, उडऩदस्ता/स्थैतिक निगरानी दलों के सदस्य, वीडियो निगरानी दल के सदस्य, वीडियो अवलोकन दल के सदस्य, अत्यावश्यक सेवाओं में संलग्न कर्मचारी पोस्टल बैलेट हेतु पात्र हैं। रायगढ़ जिला अंतर्गत 5 नवम्बर 2023 की स्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा के 1092, क्रमांक 16-रायगढ़ के 1655, क्रमांक 18-खरसिया के 1289 एवं विधानसभा क्रमांक 19-धरमजयगढ़ के 1047 कुल 5083 निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न मतदाताओं द्वारा फार्म-12 में पोस्टल बैलेट हेतु आवेदन किया गया है। यदि कोई पात्र मतदाता फार्म-12 में अभी तक आवेदन नहीं कर पाये है तो कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष के प्रथम तल में बनाये गये पोस्टल बैलेट सेल में 8 नवम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते है।
डाक मतपत्र हेतु फार्म-12 में आवेदन करने वाले पात्र मतदाताओं को सुविधा केन्द्र में मतदान करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। दिनांक 8.11.2023 से 11.11.2023 तक डिग्री कॉलेज रायगढ़, पी.डी. कार्मस कॉलेज रायगढ़, नटवर स्कूल रायगढ़, एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज रायगढ़ में मतदान दलों तथा सेक्टर अधिकारियों के तृतीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र में ही डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र बनाया जायेगा, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रात: 10 बजे से शाम 5:30 के मध्य बारी-बारी से सुविधा केन्द्र में डाक मतपत्र जारी करते हुए मतदान की सुविधा प्रदान की जावेगी।
इसी प्रकार सुरक्षा बलों के सदस्यों हेतु पुलिस कंट्रोल रूम, चक्रधर नगर थाना परिसर में डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र में 10 एवं 11 नवंबर 2023 को संचालित किया जायेगा, जिसमें नियत तिथि तक फार्म-12 में आवेदन करने वाले सुरक्षा बलों के सदस्यों को डाक मतपत्र जारी करते हुए मतदान की सुविधा प्रदान की जावेगी। फार्म-12 में डाक मतपत्र हेतु आवेदन करने वाले अन्य सभी श्रेणी के मतदाताओं हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष के प्रथम तल में सुविधा केन्द्र बनाया गया है जिसमें ऐसे मतदाताओं को 9 एवं 10 नवंबर तथा 14 से 16 नवंबर 2023 तक डाक मतपत्र जारी करते हुए मतदान की सुविधा प्रदान की जावेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231107 WA0003 निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना आपका कार्य-सामान्य प्रेक्षक सी.एन.लोंगफाई
Next Article IMG 20231107 WA0007 प्रथम मतदाता के रूप में कलेक्टर ने डाला वोट, दिया मतदान का संदेश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260309 WA0007
अडानी रेलवे साइडिंग की कोयला लोड ट्रकों की लम्बी कतार से ग्रामीण परेशान
CHHATTISGARH खरसिया March 9, 2026
IMG 20260309 WA0005
TRN एनर्जी की राख ओवरलोडिंग और रफ्तार – डंपर नहीं, ‘यमराज’ के वाहन .. प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 9, 2026
IMG 20260307 WA0009
जेश केशरवानी की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चेस चैम्पियनशिप में बनाई जगह
CHHATTISGARH खरसिया March 7, 2026
IMG20260307182953
अवैध महुआ शराब से त्रस्त महिलाएं पहुंचीं चौकी, बोलीं—कार्रवाई के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा जहर का कारोबार?
CHHATTISGARH खरसिया March 7, 2026
IMG 20260307 WA0005
बोरो–संगरा के जंगलों में ‘काला खेल मशीनें जब्त, मगर असली माफिया अब भी बाहर
CHHATTISGARH धरमजयगढ़ March 7, 2026

Popular Post

IMG 20260309 WA0007
अडानी रेलवे साइडिंग की कोयला लोड ट्रकों की लम्बी कतार से ग्रामीण परेशान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?