Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नालंदा परिसर के निर्माण के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के एमओए पर हुआ हस्ताक्षर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नालंदा परिसर के निर्माण के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के एमओए पर हुआ हस्ताक्षर

नालंदा परिसर के निर्माण के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के एमओए पर हुआ हस्ताक्षर

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh October 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20241029 WA0043

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह नालंदा परिसर हमारी नयी पीढ़ी के विकास और रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना हम सबका सपना है। जिसमें आने वाली पीढ़ी का सक्रिय योगदान होगा और नालंदा परिसर इसके लिए मजबूत बुनियाद तैयार करने का कार्य करेगा। एनटीपीसी के सहयोग से नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति दी जा चुकी है।
उन्होंने ज्ञान आधारित समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय ज्ञान पर आधारित होगा। 1991 में भारत 266 बिलियन डॉलर से आज 2024 में 3 हजार 700 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनी है। आगे इसका आकार और तेजी से बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश में सभी को इसका लाभ मिलता है, लेकिन जो समय के साथ ज्ञान अर्जन कर खुद को तैयार करते हैं, उन्हें इसका ज्यादा फायदा मिलता है।
रायपुर में जब नालन्दा परिसर बना उसके बाद वहां पूरे शहर के छात्र वहां पढऩे आते हैं। जिसमें से कई आईएएस और स्टेट पीएससी में मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचे होते हैं। दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भी छात्र आते हैं। जिससे लाइब्रेरी में शिक्षा के लिए अच्छा इको सिस्टम तैयार होता है। यह ज्ञान आधारित समाज के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 22 नालंदा परिसर निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
कार्यक्रम को श्रीमती पूनम सोलंकी व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्री शेख सलीम नियारिया, श्री रमेश भगत, पार्षद श्री पंकज कंकरवाल, श्री सीनू राव, श्री महेश कंकरवाल, नारायण पटेल, श्री रूपचंद पटेल, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरपाल भल्ला, श्री सुरेश गोयल, श्री मुकेश जैन, श्री विकास केडिया, श्री सुरेश गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, ईडी एनटीपीसी श्री अनिल कुमार, एचआर हेड श्री जाकिर खान एवं गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
*ऐसे आया नालंदा परिसर बनाने का विचार*
जब 12 वीं पास कर के आगे की पढ़ाई के लिए भिलाई गया तो वहां मेडिकल और इंजीनियरिंग आईआईटी की तैयारी के लिए बहुत अच्छा माहौल था लेकिन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोई माहौल नहीं था। वहां के बड़े बुक स्टोर्स में भी सिविल सर्विस के किताबों की किल्लत होती थी। गिनती की पुस्तकें मिलती थी। रायपुर में भी ढंग की बुक्स नहीं मिल पाती थी। फिर किताबें ढूंढने दिल्ली गया। वहां एक ही बुक डिपो में सारी किताबें मिल गई। जिससे एहसास हुआ कि यह एक बड़ा अंतर है कि सही किताबें और सही माहौल नहीं मिलने से हमारे प्रदेश में लोग सिविल सर्विस में सलेक्ट नहीं हो पाते हैं। इसके लिए जब कलेक्टर बना तो रायपुर में नालंदा परिसर की सोच को साकार किया। जिसका लाभ उठाकर आज सैकड़ों युवा सफलता के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
*नवोदय में मिली असफलता से दूसरों के लिए बेहतर करने की सीख मिली*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मैं नवोदय की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित नहीं हो पाया था। उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाया तो तैयारी सही नहीं थी। आगे जब इस बारे में सोचा तो मेरा लगा कि जीवन में जिस कठिनाई का सामना किए हैं सक्षम होने पर उसका समाधान दूसरों के लिए खोजना चाहिए। दंतेवाड़ा में नन्हे परिंदें प्रोजेक्ट शुरू किया। यहां दूर दराज के बेहद गरीब परिवार और नक्सल प्रभावित परिवारों से बच्चे को सलेक्ट कर लाते थे। उनकी 5 वीं की तैयारी कर नवोदय और सैनिक स्कूल की तैयारी करवाया जाता था। आज कई बच्चे वहां से पढ़कर अपने जीवन में काफी अच्छा कर रहे हैं।
*लाइब्रेरी में होगी ये सुविधाएं*
नालंदा परिसर लाइब्रेरी 24/7 स्टडी जोन होगा। जहां 500 से अधिक बच्चे एक साथ पढ़ सकें यह सुविधा होगी। 25 हजार किताबों के संग्रह के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। तीन कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 100 से अधिक कंप्यूटर के साथ इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा।
*3 करोड़ से अधिक के 7 बीटी सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन*
वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने इसके साथ ही 3 करोड़ 1 लाख 96 हजार रुपये की लागत से 7 बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें 34 लाख 97 हजार रूपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में तुलसी होटल से गांधी प्रतिमा एवं मालधक्का रोड तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 15 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्ड क्रमांक 18 पोस्ट ऑफिस के पीछे ओम मोबाईल से सांसद निवास तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 45 लाख 58 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांंक 21 बेलादुला स्कूल से पीपल पेड़ तक बीटी रोड़ निर्माण कार्य, 30 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 27 गुरूद्रोण स्कूल से शिशुपाल घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 46 उर्दना में मेन रोड से 6 वीं बटालियन ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 रियापारा चौक से संबरी स्प्रे पेंटिंग शॉप चांदमारी (रामपुर मेन रोड) तक बीटी रोड निर्माण कार्य तथा 88 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्र्ड क्रमांक 26 एवं 27 जियो मार्ट के सामने से हाऊसिंग बोर्ड बिल्डिंग तक अतरमुड़ा रोड में बीटी सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20241029 WA0042 जमीन विवाद में भाई ने बहन पर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20241029 WA0044 चौकी खरसिया पुलिस ने गस्त दौरान पुरानी बस्ती पर किया जुआ रेड, फड से 6 गिरफ्तार,₹22170 जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 17 10 32 24 47 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
मदनपुर सहित दर्जनों गांवों में गहराया जल संकट, बांगो नहर में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग
CHHATTISGARH खरसिया February 17, 2026
Screenshot 2026 02 14 20 13 01 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
सेंद्रीपाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 14, 2026
IMG 20260214 WA0000
एसईसीएल छाल उपक्षेत्र में ठेका श्रमिकों ने लगाया आर्थिक शोषण और अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर जनदर्शन में सौंपा सामूहिक ज्ञापन
CHHATTISGARH RAIGARH February 14, 2026
Screenshot 2026 02 13 22 42 44 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
महाशिवरात्रि पर स्काई टीएमटी द्वारा खरसिया के स्टेशन चौक में भंडारे का आयोजन
CHHATTISGARH खरसिया February 13, 2026

Popular Post

IMG 20260217 WA0002
महाशिवरात्रि में प्रबल प्रताप ने 272 लोगों के पैर पखारकर करवाई घर वापसी
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?