Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नगर पंचायत में हुआ अध्यक्ष एवं पार्षद निधि घोटाला ; दस गुना अधिक दर पर चहेती फर्म से खरीदी का मामला…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » नगर पंचायत में हुआ अध्यक्ष एवं पार्षद निधि घोटाला ; दस गुना अधिक दर पर चहेती फर्म से खरीदी का मामला…

नगर पंचायत में हुआ अध्यक्ष एवं पार्षद निधि घोटाला ; दस गुना अधिक दर पर चहेती फर्म से खरीदी का मामला…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read
IMG 20241114 WA0020

रायगढ़। जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में घोटाले का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से दस गुना अधिक दर पर खरीदी की गयी। लगभग 18 दिनो की ही पदस्थापना में नगर पंचायत सीएमओ सी पी श्रीवास्तव ने तीन पार्टियों से गुपचुप टेंडर बुलाए दो लाख 30 हजार का सामान 14 लाख 69 हजार में खरीदा।

विभागों में होने वाली खरीदी में घोटाला ना हो इसलिए राज्य में भाजपा ने सरकार बनते ही जैम पोर्टल से खरीदी पर जोर दिया, लेकिन नगर पंचायत लैलूंगा में सीएमओ और इंजीनियर की अपनी मनमानी चल रही है। अध्यक्ष और पार्षद निधि से उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के नाम पर 7 से 10 गुना अधिक की कीमत पर खरीदी कर लाखों रुपए का घोटाला किया गया है। खरीदी की टाइमलाइन देखें तो धांधली स्पष्ट तौर पर नजर आती है। महज 18 दिनों के भीतर खरीदी और भुगतान किया जाना ही मनमानी की पुष्टि करता है। नगर पंचायत लैलूंगा शुरू से ही काम से ज्यादा खरीदी में घोटाला, धांधली के लिए सुर्खियों में रहा है। यंहा लंबे समय से पदस्थ रहे संविदाकर्मी से प्रभारी सीएमओ बने चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने शासकीय राशि गबन,फर्जीवाड़ा, धांधली, भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता किया है। अबकी बार तीसरी पदस्थापना के महज 18 दिन में ही एक करोड़ तीस लाख का चेक काटने से गबन व भ्रष्टाचार के अनेक मामले सुर्खियों में है।

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम के पीछे लगे झूले और दूसरे सामानों के टेंडर के विज्ञापन की जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन अचानक 23 अगस्त को नगर पंचायत में सीमित निविदा सूचना बिना किसी बैठक प्रस्ताव के जारी कर दी गयी। डबल स्प्रिंग हॉर्स, सी-सॉ, लूप रिम, थ्री इन वन और टू सीटर हॉर्स राइडर झूले की सप्लाई के लिए जांजगीर बलौदा की फर्म ओम इंटरप्राइजेज, मित्तल इंटरप्राइजेज रायपुर, श्री राजसूर्य इंटरप्राइजेज रायपुर ने निविदा में रेट कोट किया । सामानों की सबसे कम दर (एल-1) ओम इंटरप्राइजेज की मिली ।

नगर पंचायत लैलूंगा में हुए खरीदी घोटाला को ऐसे समझे : पूर्व सीएमओ ममता चौधरी के कथनानुसार अध्यक्ष या पार्षद निधि से खरीदी के लिए उन्होने कोई टेंडर जारी नहीं किया था। शासन के आदेश से ममता चौधरी का 21 अगस्त को खरसिया ट्रांसफर किया गया।पहले भी दो बार पदस्थ रहे सीपी श्रीवास्तव को तीसरी बार नगर पंचायत का प्रभारी सीएमओ बनाया गया। श्रीवास्तव ने 23 अगस्त को पदभार ग्रहण किया। नपं की नोटशीट के मुताबिक इसी दिन अध्यक्ष एवं निधि से खरीदी करने सीमित निविदा जारी कर दी।सीमित निविदा बिना किसी परिषद या पीआईसी के जारी की गयी। इस बात की जानकारी कोई भी नहीं दे रहा है कि टेंडर किसी भी अखबार में जारी नहीं हुआ तो फिर बंद तीन फर्मों ने सामानों की कीमतों वाले लिफाफे कैसे और क्यों भेज दिए। दिनांक 06.09.24 को निविदा समिति की बैठक हुई,लिफाफे खोले गए,और कम दर में खरीदी भी तय कर लिया गया। प्रदाय आदेश भी उसी दिन 06.09.24 को ही जारी कर दिया गया एवम 09.09.24 को सामग्री के साथ बिल प्राप्त हो गया और सामान खरीदे गए। आमतौर पर सप्लाई के बाद भुगतान में समय लगता है लेकिन खरीदी के दो दिन बाद ही 11.09.24 को भुगतान भी कर दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

18 दिनों में ही सीएमओ श्रीवास्तव दो लाख 20 हजार रुपए (बाजार भाव के मुताबिक) के सामान की खरीदी पर 14 लाख 69 हजार रुपए खर्च कर दिए।

ऐसे हुई सरकारी पैसों की लूट खरीदी में अपने पसंद की फर्मों से साठगांठ कर असल कीमत से अधिक पर खरीद करते हुए अफसर जनप्रतिनिधियों ने सामान की कीमतों पर ध्यान ही नहीं दिया। सामानों की असल कीमत जानने के लिए लैलूंगा के ही एक व्यक्ति ने नगर पंचायत में खरीदी के बाद सामानों की फोटो भेजकर यूपी के मेरठ की एक मैनुफैक्चरिंग कम्पनी से सामानों के लिए कोटेशन मांगा। जिससे बाजार मूल्य ज्ञात हुआ। हार्स डबल स्प्रिंग राइडर झूला जिसका प्रचलित बाजार मूल्य प्रति नग 6500 से 7500 रु है। उसे 63 हजार 555 रुपए प्रति नग की दर से 4 नग खरीदी की गयी। डबल स्विंग हार्स एंड डक राइड का बाजार मूल्य 18,500 रु. प्रति नग है जिसे 84 हजार 740 रुपए की दर पर 3 नग खरीदा गया है। लगभग 35000 के मूल्य की थ्री इन वन फिसल पट्‌टी को दो लाख 53 हजार 800 रुपए में खरीदी की गयी। लूप रिम का बाजार मूल्य प्रति नग 14 हजार 530 रु. है उसे 84 हजार 590 रुपए प्रति नग की दर से तीन नग खरीदा गया है। इसी तरह सी-सॉ झूला का प्रचलित बाजार मूल्य 6500 रु. प्रति नग है जिसे 73 हजार 290 रुपए की दर से 4 नग खरीदी की गयी। बाजार में कीमत से लगभग 10 गुना अधिक दर पर नगर पंचायत लैलूंगा में झूला खरीदा कर घोटाला किया गया।

नपं अध्यक्ष व उसके पार्षद मद से सबसे ज्यादा खरीदी नगर पंचायत के भुगतान वाउचर के मुताबिक नगर पंचायत सीएमओ सीपी श्रीवास्तव ने वर्तमान अध्यक्ष व पार्षद के मद से 11लाख 74 हजार 891 रुपए का भुगतान किया। इससे सावर्जनिक उद्यान में बच्चों के झूले लगवाए। इसके साथ ही एक पार्षद निधि से दो लाख 93 हजार 980 रुपए खर्च किए। सवाल सौंदर्यीकरण या झूले लगाने का नहीं है। अगर खरीदी में धांधली न होती तो यह सारा सामान दो लाख 40 हजार रुपए में ही आ जाता, इसके लिए नगर पंचायत के सीएमओ ने लगभग 14 लाख 69 हजार रुपए खर्च किए।

क्या कहते है पार्षद :तत्कालीन प्रभारी सीएमओ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के कार्यकाल को सामान्य परिषद सभा की कोई बैठक नही हुई। बेहद घटिया स्तर के झूले लगभग 10 गुना अधिक दर पर खरीदी कर शासकीय राशि का बंदरबाट किया गया है। आनन फानन में लगाये गए घटिया झूलो में कई झूले टूट गए है एवं बच्चों के झूलने के दौरान किसी अनहोनी दुर्घटना की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है।
बाबूलाल बंजारे, पार्षद वार्ड क्रमांक 8

शासन द्वारा शासकीय खरीदी के लिए अनिवार्य जेम पोर्टल को बायपास कर झूला खरीदी की गयी। प्रभारी सीएमओ ने बिना किसी पेपर में निविदा प्रकाशन के गोपनीय खरीदी अपनी चहेती फर्म से की है।साथ ही बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दर पर झूला खरीदी की गयी। स्तरहीन झूले अभी से टूटने लगे है।बच्चों के घायल होने का अंदेशा है। खरीदी प्रक्रिया व झूला खरीदी घोटाले की जांच होनी चाहिए।क्रय आदेश,बिल, ई वे बिल व बिल भुगतान की भी सूक्ष्म जांच होनी चाहिए। आदित्य बाजपेयी, पार्षद वार्ड क्रमांक 13

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241114 WA0019 शहीदों की वीर गाथा भावी पीढ़ी को बताना हमारा दायित्व -कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article IMG 20241114 WA0021 जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0038
खरसिया में शादी की खुशियां मातम में बदलीं : ग्राम दर्रामुड़ा से लौट रही बारातियों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार, दर्जनों घायल, 2 रेफर
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया March 12, 2026
IMG 20260312 WA0024
नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,भाजपा कार्यालय घेराव में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026
IMG 20260312 WA0020
करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार
CHHATTISGARH घरघोड़ा March 12, 2026
IMG 20260312 WA0018
कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन
CHHATTISGARH RAIGARH March 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20260312 WA0049
जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वित
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?