खरसिया। 26 फरवरी की सुबह से ही खरसिया रेलवे परिसर में उत्साह व चहल-पहल देखी गई क्योंकि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खरसिया रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाना था।
जिसकी पूरी तैयारी सुबह से बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा कर ली गई थी तय समय अनुसार 12:20 पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे भारत के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प वह 1500 ओवर ब्रिज अंडर ब्रिज का शिलान्यास व राष्ट्र को समर्पण किया गया जिसमे खरसिया के रेल ओवरब्रिज का भी शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया इस अवसर अथिति के रूप मे
अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व निगम अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, जिला पंचायत सदस्य अवध राम पटेल, गोपाल शर्मा, कमल गर्ग थे वही सतीश अग्रवाल, बंटी सोनी, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित नगर के बुद्धिजीवी नागरिक गण की उपस्थिति रही इस अवसर पर गिरधर गुप्ता द्वारा रेलवे ओवर ब्रिज के शिलान्यास के साथ ही खरसिया रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म नंबर एक का नवनिर्माण रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण, यात्रियों के प्लेटफार्म नंबर दो तीन पर जाने हेतु
लिफ्ट की सुविधा व अव्यवस्थित शौचालय को साफ सुथरा व्यवस्थित करने की भी मांग रखी साथ ही रेल विभाग को ओवरब्रिज के शिलान्यास हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया वही जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया और गोपाल शर्मा द्वारा क्षेत्र के जनता की तकलीफों को देखते हुवे रेल विभाग व ठेकेदार से 6 माह में ओवरब्रिज का निर्माण कर क्षेत्र की जनता को खुशहाल करने आवाह्न किया
रेल मंडल के वाणिज्यिक प्रबंधक आर गोपी कृष्ण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया साथ ही क्षेत्रवासियों को भी कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए जो भी सुझाव आएंगे उन पर त्वरित निदान का आश्वासन दिया

