Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दुर्ग में मतगणना कार्य का प्रशिक्षण, बेमेतरा के अधिकारी हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » दुर्ग में मतगणना कार्य का प्रशिक्षण, बेमेतरा के अधिकारी हुए शामिल

दुर्ग में मतगणना कार्य का प्रशिक्षण, बेमेतरा के अधिकारी हुए शामिल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 22, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20231122 WA0007

बेमेतरा , 21 नवम्बर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बेमेतरा ज़िले के तीनों विधानसभा के रिटार्निग ऑफिसर,सहायक रिटार्निग ऑफिसर, सहित मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक श्री पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विधानसभावार 14 टेबल में मतांे की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति रेंडमाइजेशन से की जाएगा। पहली रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेंडमाइजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगांे को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल मंे मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, श्री गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231122 WA0013 विकासखंड स्रोत समन्वयक नेतराम रात्रे ने लिए विकासखंड बिलाईगढ़ के 63 संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक
Next Article IMG 20231122 WA0008 मतगणना का कार्य अधिकारी-कर्मचारी आयोग के निर्देशों के अनुरूप करें – कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़ April 1, 2026
680dea882e3744d5b4c7c0ac487b6af0
सरिया में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ
Uncategorized March 30, 2026
IMG 20260326 WA0012
व्हीएलसीटीपीपी सक्ती के टीबी मरीजों के लिए बना निक्षय मित्र
CHHATTISGARH sakti March 26, 2026
IMG 20260326 WA0007
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी — रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाठग विवेक कुमार शर्मा दुर्ग से गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH March 26, 2026
IMG 20260326 WA0006
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : ‘पावर कॉरिडोर’ में उभरे रजत बंसल, मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर को मिली मल्टी-रोल जिम्मेदारी
CHHATTISGARH रायपुर March 26, 2026

Popular Post

IMG 20260401 WA0002
हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर से ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया शुरू, जनप्रतिनिधियों की पहल से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम
बरमकेला सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?