रायगढ़, 13 मई 2024: रायगढ़ शहर के बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में इस वर्ष CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों ने उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की। 13 मई को घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा साक्ष्या पटेल ने 94% अंक प्राप्त कर टॉप किया। अन्य प्रमुख छात्रों में चैतन्य सिंह परिहार (93%), पर्ल अशोक (87%), शिव कुमार ध्रुव (86.4%), प्रशांत झा (85.4%), हसनैन राजा (81%), अंशिका आहुजा (78%), आदित्य डनसेना (74.4%) और देबजोती सेन (74%) शामिल हैं।
विषयवार विश्लेषण में भी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए:
- साक्ष्या पटेल: अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान – 92 अंक, सामाजिक विज्ञान – 98
- चैतन्य सिंह परिहार: अंग्रेजी – 92, हिंदी – 96
- पर्ल अशोक: अंग्रेजी – 90
- प्रशांत झा: हिंदी – 91
- AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस): चैतन्य – 99, साक्ष्या – 98, शिव कुमार – 99, पर्ल – 97, आदित्य – 91
कक्षा 12वीं में छात्रों की उपलब्धियाँ
2024-25 के परीक्षा परिणाम में गौरव वर्मा, वृद्धि दुबे और मोहम्मद फराज अली ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
- Advertisement -
- वृद्धि दुबे (PCB): कुल 80%, अंग्रेजी – 96, हिंदी – 93, फिजिकल एजुकेशन – 94
- मोहम्मद फराज अली (Commerce): कुल 79%, बिजनेस स्टडीज – 93, IP – 90
- गौरव वर्मा (PCM): कुल 70%, अंग्रेजी – 90, IP – 97, फिजिकल एजुकेशन – 90
- साहिल खान: IP – 91
विद्यालय प्रबंधन की शुभकामनाएँ
विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. प्रिया सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, रायगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।