भूपदेवपुर।भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण कुमार राठिया (29 वर्ष), पिता हरिहर राठिया निवासी रक्सापाली के रूप में हुई है।
घटना के समय करण राठिया अपने ट्रैक्टर में मुरूम लेकर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करण इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
