सक्ति।जैजैपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 13 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- महेश राम आगरे (47), निवासी ग्राम बरदुली – 06 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
- जनक राम हरवंश (37), निवासी बोडसरा – 07 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार।
मामले का विवरण:
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, और अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर के निर्देश पर जैजैपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। 30 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बरदुली तालाब के पास और बोडसरा नहर पुल के पास छापेमारी की गई।
पहली कार्रवाई में महेश राम आगरे को 06 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में जनक राम हरवंश के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जैजैपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

