Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना हम सबका दायित्व-प्रेक्षक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना हम सबका दायित्व-प्रेक्षक

जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना हम सबका दायित्व-प्रेक्षक

Bhavyachhattisgarh
Bhavyachhattisgarh May 4, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240504 WA0042

कोरबा 04 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु कानून व्यवस्था के संबंध में आज प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। मतदान से 72 घंटे पूर्व सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनी रहे, किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुलिस, राजस्व अधिकारी और केंद्रीय बलों का आपस में समन्वय हो। जिन स्थानों पर जिनकी ड्यूटी लगी हो वे जिम्मेदारी के साथ वहां दिखाई दें और फील्ड पर भी वर्दी में जवान गश्त करते नजर आयें। उन्होंने मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था संबंधी बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कोरबा जिले में निर्वाचन संबंधी की जा रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था तथा फ्लैग मार्च, जांच आदि की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कोरबा लोकसभा में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शिता से मतदान कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को पुलिस तथा केन्द्रीय बलों के साथ समन्वय स्थापित करने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने कहा। कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार का बाधा पहुंचाने वालों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही के निर्देश भी दिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोरबा जिले में निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, छत्तीसगढ़ सशस्त्रबल की कंपनियां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार बल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर सुरक्षा बल लगाये जा रहे हैं। रात्रि में पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
बैठक में प्रेक्षक श्री मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन की गतिविधि जिले में सुचारू रूप से शांतिपूर्वक संचालित हो सके इस दिशा में हर स्थिति में लॉ एण्ड आर्डर बनाये रखते हुए गंभीर प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अन्य राज्यों तथा जिलों की तुलना में कोरबा जिला को शांतिप्रिय बताते हुए कहा कि इस बार भी निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके इसके लिए सुरक्षा में लगे जवानों को एलर्ट रहना है। उन्होंने केंद्रीय बलों के अधिकारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मतदान दिवस को पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों के साथ ट्यूनिंग बनाकर फील्ड पर गश्त करें। शांतिपूर्ण मतदान में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रेक्षक श्री मीणा ने जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि बाहर से आये केंद्रीय सुरक्षा बलों को अनावश्यक तनाव में नहीं रहने और आवश्यकतानुसार सहयोग की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई, आईटीबीपी-सीआपीएफ-बीएसएफ के कमांडेंट, सहायक कमांडेंट, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी, एडीशनल एसपी नेहा वर्मा, यूबीएस चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, सीएसपी रविन्द्र मीणा, एसडीएम श्रीकांत वर्मा, रूचि शार्दुल, एसडीओपी, डिप्टी कलेक्टर, आर.आई, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20240504 WA0041 अपर कलेक्टर ने टेमरी व पंडरभट्टा चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
Next Article Screenshot 2024 05 06 19 47 47 92 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभाठा में मतदान सामग्री का वितरण शुरु

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?