Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा निर्वाचन कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260511 WA0014
अडानी और एसईसीएल के लिए रायगढ़ के ‘जीवनरेखा’ की बलि चढ़ाने पर उतारू प्रशासन! नगेन्द्र नेगी
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 05 11 22 41 19 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
हत्या के प्रयास के फरार आरोपी भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 रुपये के इनामी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा निर्वाचन कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा

जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा निर्वाचन कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 7, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20231007 WA0016

खैरागढ़ छुईखदान गंडई 06 अक्टूबर 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन कार्य सम्पन्न किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों तथा आदर्श आचार सहिंता के प्रावधानों के अनुरूप जिले में निर्वाचन कार्य सम्पन्न होगा। कलेक्टर श्री वर्मा आज जिले में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन के पश्चात कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 02 लाख 80 हजार 653 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाख 46 हजार 245 पुरुष मतदाता, 01 लाख 44 हजार 407 महिला मतदाता और 01 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। सर्विस वोर्टर्स की संख्या 89, 18 से 19 वर्ष के नये मतदाताओं की संख्या 11 हजार 453, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1756, 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 1939 है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 380 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें विधानसभा 73-खैरागढ़ के 283 मतदान केन्द्र, और विधानसभा 74- डोंगरगढ़ (आंशिक) के 97 मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों (190 मतदान केन्द्रों) में वेबकास्टिंग किया जाएगा। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में 05-05 मतदान केन्द्रों का संचालन महिला मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा। जिले के 01-01 मतदान केन्द्र का संचालन दिव्यांग मतदान कर्मियों एवं सबसे युवा मतदान कर्मियों के द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम एवं मोबाईल नंबर दर्ज होने पर आयोग द्वारा संचालित वोटर सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) में जाकर आप ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते है, यदि किसी का मोबाइल नम्बर दर्ज नहीं है तो वह फॉर्म 8 में संशोधन के माध्यम से मोबाइल नंबर दर्ज कराकर उसके तत्काल बाद ई-ईपिक डाउनलोड टैब में जाकर दर्ज ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में फार्म-6 के माध्यम से नये नाम जोड़ने की कार्यवाही एवं फार्म-8 के माध्यम से शिफ्टिंग वाले आवेदन नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के 10 दिवस पूर्व तक प्राप्त किये जाएंगे तथा ऐसे सभी आवेदन की प्रोसेसिंग इन 10 दिवसों में की जाकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को मतदाता सूची फीज हो जाएगी। निर्वाचन की घोषणा होने के उपरांत प्राप्त फार्म-7 के माध्यम से नाम विलोपन एवं फार्म-8 के माध्यम से शिफ्टिंग कैटेगरी के आवेदनों को छोड़कर अन्य तीन श्रेणियों के आवेदनों (संशोधन, पीडब्ल्यूडी मार्किंग एवं रिप्लेसमेंट एपिक) की प्रोसेसिंग पूर्णतः बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। प्रचार सामग्री में सिंगल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन प्राप्ति हेतु जिला कार्यालय में कक्ष स्थापित किए गए है। जिसमें विधानसभा 73- खैरागढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर श्री प्रकाश सिंह राजपूत हेतु जिला कार्यालय का कक्ष क्रमांक क्रमांक-08, निर्धारित किया गया है।
प्रेसवार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एस. राजपूत सहित रिटर्निंग ऑफिसर व जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारगण मौजूद थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20231007 WA0015 कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को 40 मोटोराइज्ड ट्राइसिकल किया वितरित
Next Article IMG 20231007 WA0017 खाद्य सामग्रियों को पैक करने अखबारों का उपयोग बंद करने दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260511 WA0014
अडानी और एसईसीएल के लिए रायगढ़ के ‘जीवनरेखा’ की बलि चढ़ाने पर उतारू प्रशासन! नगेन्द्र नेगी
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026
Screenshot 2026 05 11 22 41 19 69 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
हत्या के प्रयास के फरार आरोपी भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 3000 रुपये के इनामी आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
CHHATTISGARH sakti May 11, 2026
IMG 20260511 WA0007
जल संकट से जूझ रहे निमोही के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद
CHHATTISGARH sakti May 11, 2026
IMG 20260511 WA0005
घरघोड़ा नगर पंचायत की सीएमओ पर दुर्व्यवहार और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 11, 2026
IMG 20260511 WA0002
दलदल में दबने से शावक हाथी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से वन विभाग पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH May 11, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?