सक्ती, 28 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री अमृत प्रकाश तोपनो द्वारा जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी करने तथा किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेषानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए गये हैं। जिला विपणन अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला सक्ती में 52 लाख क्विंटल अनुमानित खरीदी होने की संभावना है, इस हेतु नये बारदाने 90 प्रतिशत आवश्यकतानुसार समस्त उपार्जन केन्द्रों में पहुँचा दिये गये है और साथ ही आगामी 15 दिवस की खरीदी के लिए पुराने बारदाने की व्यवस्था समस्त उपार्जन केन्द्रों में कर दी गई है। इस प्रकार जिले के सभी धान उर्पाजन केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता हैं ।
जिले के सभी धान उर्पाजन केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में हैं बारदानों की उपलब्धता
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
